
सपा के सवाल पर CM योगी ने दिया जवाब, बोले-क्यों आए हैं नगर निकाय के चुनाव प्रचार में
स्थानीय निकाय चुनाव में प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में चुनाव प्रचार कर चुके हैं। अब उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक भी आ रहे हैं। विपक्षी पार्टियां मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के निकाय चुनाव में सक्रियता पर सवाल उठाया है। सपा का कहना है कि योगी सरकार डर गई है। इधर मुख्यमंत्री ने निकाय चुनाव में प्रचार को लेकर बयान दिया है। उन्होंने उन्नाव में कहा था कि निकाय चुनाव छोटा चुनाव नहीं है।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने जनता को संबोधित करते हुए बोले थे कि निकाय चुनाव में 6 करोड़ मतदाता मतदान करेंगे या संख्या कई देशों की जनसंख्या से अधिक है।
यूपी का नगर निकाय चुनाव छोटा नहीं
मुख्यमंत्री ने बताया कि यूपी का नगर निकाय छोटा नहीं है। यहां पर 762 नगर निकाय हैं जिनमें 17 नगर निगम 200 नगर पालिका और 545 नगर पंचायतें हैं। लगभग 6 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे विश्व में कई देशों की आबादी इतनी नहीं है।
समाजवादी पार्टी ने क्या कहा था
आपको बता दें समाजवादी पार्टी मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री के चुनाव प्रचार में आने पर बयान जारी किया था। पूर्व राज्य मंत्री सुधीर रावत ने इसे समाजवादी पार्टी का डर बताया। उन्होंने कहा कि पूरी कैबिनेट प्रचार करने के लिए आ रही है।
जिलाध्यक्ष राजेश यादव ने बीजेपी को भयभीत जनता पार्टी बताया। बोले नगर पालिका के चुनाव में मुख्यमंत्री उपमुख्यमंत्री सहित अन्य को आना पड़ रहा है।
यह भी पढ़ें: Kannauj: छत्तीसगढ़ में नक्सली 'आईईडी ब्लास्ट' पर सांसद सुब्रत पाठक की कड़ी प्रतिक्रिया, किया ट्वीट
पूर्व सांसद ने कहा
पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने भी मुख्यमंत्री और उप मुख्यमंत्री के चुनाव प्रचार में आने पर अपने विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि खुद ही भय का वातावरण पैदा कर रहे हैं और स्वयं ही भाग भाग कर आ रहे हैं। बड़े-बड़े नेता चुनाव प्रचार के लिए आ रहे हैं। इस बात को सोचना और समझना बहुत ही जरूरी है।
Published on:
26 Apr 2023 09:07 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
