उन्नाव में घने काले बादल छाए हैं। जिससे चारों तरफ अंधेरा छा गया। बादल गरजने के साथ बिजली गिरने का अलर्ट जारी किया गया है। 7 जुलाई तक कभी हल्की-फुल्की तो कभी जोरदार बारिश होने की संभावना है।
उन्नाव में आज जमकर बारिश हो रही है। चारों तरफ अंधेरा छा गया है। 3 बजे ही लोगों को शाम का एहसास हो रहा है। बादल गरजने के साथ बिजली भी चमक रही है। चारों तरफ घने काले बादल छाए हैं। मौसम विभाग के अनुसार आज 100 प्रतिशत बारिश होने की संभावना है। रात में भी जोरदार बारिश होगी। 1 जुलाई को दिन में हल्की-फुल्की बारिश हो सकती है। शुक्रवार 4 जुलाई और शनिवार 5 जुलाई को जमकर बारिश होगी। पूरे हफ्ते रुक रुक कर बारिश होती रहेगी।
मौसम विभाग का पूर्वानुमान आज सच हो रहा है। जब आज दिन में चारों तरफ अंधेरा छा गया। आसमान में घने काले बादल छाए हैं। झमाझम बारिश हो रही है। दिन का अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। पूर्व उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित कर रही है। रुक रुक कर आंधी चलने के लिए संभावना है। रात को भी बारिश होने की जानकारी दी गई है। पूर्व और दक्षिण पूर्व पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। गर्मी और उमस से लोगों को राहत मिल सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार सोमवार का अधिकतम तापमान 32 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। दिन में बादल गरजने के साथ आंधी भी कर सकती है। 50 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगी। रात को भी पानी की बौछारें गिरने की संभावना है। 40 प्रतिशत बारिश हो सकती है।
मौसम विभाग के अनुसार 2 जुलाई का तापमान 28 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 50 प्रतिशत बारिश हो सकती है। 3 जुलाई गुरुवार का तापमान 27 डिग्री से 33 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 70 प्रतिशत बारिश हो सकती है। शुक्रवार 4 जुलाई का तापमान 27 से 35 डिग्री के बीच रहने का अनुमान है। 80 प्रतिशत बारिश हो सकती है।
शनिवार 5 जुलाई का तापमान 27 से 33 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 80 प्रतिशत बारिश हो सकती है। रविवार 6 जुलाई का तापमान 27 से 34 डिग्री के बीच रह सकता है। 60 प्रतिशत बारिश होने का अनुमान है। सोमवार 7 जुलाई का तापमान 27 डिग्री से 34 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। 55 प्रतिशत बारिश हो सकती है।