27 जनवरी 2026,

मंगलवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कल रहेगा सार्वजनिक अवकाश, जिलाधिकारी ने जारी किया गया आदेश

Public Holiday जिलाधिकारी उन्नाव ने 14 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। अपने आदेश में उन्होंने बताया कि शासन के निर्देश पर 14 जनवरी को सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इस दिन सभी सरकारी कार्यालय, कॉलेज, स्कूल बंद रहेंगे।

less than 1 minute read
Google source verification
मकर संक्रांति- अब सार्वजनिक अवकाश घोषित

Public Holiday Announced जिलाधिकारी उन्नाव ने 14 जनवरी मंगलवार को सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की है। इस संबंध में उन्होंने आदेश जारी किया है। जिसकी सूचना पुलिस अधीक्षक, मुख्य विकास अधिकारी सहित अन्य विभागों के अध्यक्षों को दी गई है। अपने आदेश में जिलाधिकारी ने बताया कि उत्तर प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन लखनऊ के 12 जनवरी को दिए गए निर्देश पर यह आदेश जारी किया गया है। जिसके अनुसार अब मकर संक्रांति के दिन सार्वजनिक अवकाश रहेगा। इसके पहले 14 जनवरी मकर संक्रांति निर्बन्धित अवकाश के रूप में मिलता था। जिसमें बदलाव किया गया है। ‌

यह भी पढ़ें:

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के जिलाधिकारी गौरांग राठी ने आज 13 जनवरी को एक आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार 14 जनवरी मंगलवार को नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट एक्ट 1881 के अधीन सार्वजनिक अवकाश घोषित किया गया है। शासन के निर्देश पर इस अवकाश को सार्वजनिक अवकाश में बदलने का आदेश जारी किया गया है।

12 जनवरी 2025 को आया नया आदेश

उत्तर प्रदेश शासन सामान्य प्रशासन विभाग लखनऊ ने 12 जनवरी को एक आदेश जारी किया था। जिसमें बताया गया था कि 17 दिसंबर 2024 को घोषित निर्वन्धित अवकाशों की सूची में मकर संक्रांति 14 जनवरी को निर्बन्धित अवकाश अवकाश घोषित किया गया था। जिसको अब सार्वजनिक अवकाश के रूप में बदल दिया गया है। अब निर्बन्धित अवकाश नहीं रहेगा।