
unnao
उन्नाव. जल संरक्षण एवं भंडारण की उपयोगिता पर त्वरित प्रभावी कदम उठाने की आवश्कता है, इसलिए शीघ्रातिशीघ्र जल भंडारण के लिए कार्य शुरू करना चाहिए। जिला विज्ञान क्लब द्वारा स्वच्छ जल के परीक्षण, संरक्षण एवं भंडारण विषियक विज्ञान जागरूकता कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि संयुक्त निदेशक विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी परिषद, लखनऊ डॉ. शशि राणा ने उक्त विचार व्यक्त किए।
उन्होंने कहा कि जल संरक्षण व भंडारण के बिना स्वच्छ पानी प्राप्त करना कठिन है।कार्यक्रम को संबोधित करते जिला समन्वयक डॉक्टर सत्येंद्र सिंह राठौर ने कहा कि इस देश में सभी लोगों का हक बराबर-बराबर है। जितना अधिकार प्रधानमंत्री का है उतना ही अधिकार आप सब व रिक्शा वाले का भी है, इसलिए जब अधिकार बराबर है तो जिम्मेदारी भी सबकी बराबर होती है। उन्होंने कहा कि साथ चलने का इरादा जब जमा हो जाएगा, आदमी से मिल आदमी कारवां हो जाएगा।
जिला समन्वयक ने कहा कि भारत तभी जीतेगा जब देश के नागरिक विद्वान होंगे, विवेकशील होंगे और राष्ट्रवादी होंगे। तभी भारत जीतेगा। उन्होंने कहा कि धरती पर आज केवल दो परसेंट पानी पीने योग्य है। धीरे-धीरे वह भी दूषित होता जा रहा है। उन्होंने कहा कि हम लोगों को जल संरक्षण के साथ जल को दूषित होने से भी बचाना है। आरआरवीएन इंटर कॉलेज भगवंतनगर में आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र छात्राओं ने भाग लिया। इस मौके पर अरुण कुमार दीक्षित ने भी कार्यक्रम को संबोधित किया उन्होंने कहा कि जिस प्रकार पानी का दुरुपयोग किया जा रहा है उसे रोका जाना अति आवश्यक है।
विजेता छात्र-छात्राओं को किया गया पुरस्कृत
कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों से आये विद्यार्थियों द्वारा मॉडल, पोस्टर स्लोगन, विज्ञान प्रश्नोत्तरी, निबंध प्रतियोगिताओ में सक्रिय सहभागिता की गई। कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों सैकड़ों बच्चों ने प्रतियोगिता में अपने हुनर दिखाएं।
इस मौके पर विजय छात्र-छात्राओं को मेडल व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित व प्रोत्साहित किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचर्य महेश कुमार गुप्ता, अंकित अवस्थी, चंदिका सिंह, संजय तिवारी, राम धीरज, करुणा शंकर, प्रेमचंद्र आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इसके पूर्व जिला समन्वयक डॉक्टर सत्येन्द्र सिंह राठौर ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह जल संरक्षण विषयक साहित्य भेटकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से अंकित पांडे, देवेन्द्र शर्मा, राजा भैया निगम, राम शंकर, ज्ञान प्रताप दिवाकर, रमाकान्त मिश्रा, कृष्ण मोहन सिंह, शत्रुघ्न, सुशील, दिलीप सिंह, श्याम दीक्षित गौरव, अनुराग आदि सहभागिता की।
Published on:
31 Aug 2017 03:15 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
