
किसान, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि से होंगे लाभान्वित - करें यह काम
उन्नाव. प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के बारे में जानकारी देते हुए राजेश कुमार प्रजापति मुख्य विकास अधिकारी व डा. नन्दकिशोर उप कृषि निदेशक ने जानकारी दी है कि योजनान्तर्गत जो किसान पात्र है, परन्तु उनके खाते में धनराशि न आई। ऐसे किसान अपने विवरण जिसमें बैक खाता संख्या एवं आधार कार्ड संख्या को सही करा लें। ताकि सत्यापनोपरान्त उन्हे धनराशि प्राप्त हो सके। इस लाॅकडाउन के समय में उन्हे आर्थिक रूप से राहत भी प्राप्त हो सके। किसानों को अपना विवरण सुधराने हेतु निम्न विवरण के अनुसार विकास खण्ड के प्रभारी राजकीय कृषि बीज भण्डार के मोबाइल नम्बर उनके नाम सहित निर्गत किये जा रहे है। ताकि कृषक अपने-अपने विकास खण्ड के प्रभारी से सम्पर्क कर प्रधानमन्त्री किसान सम्मान निधि योजना के अन्तर्गत अपने विवरण में सुधार करवा लें। किसान भाइयों की सुविधा हेतु जनपद स्तर पर भी कन्ट्रोलरूम स्थापित है। जिसके लिये मोबाइल नं. 8795213605 विनोद कुमार गौतम अवर अभियन्ता एवं मोबाइल नम्बर 9628462904 धीरज पाल प्राविधिक सहायक ग्रुप-सी से सम्पर्क स्थापित कर सकते हैं। किसान प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजनान्तर्गत अपनी समस्या एवं प्रार्थना-पत्र में लिखकर उसमें विकास खण्ड का नाम एवं मोबाइल नम्बर भी लिख कर, आधार कार्ड, बैंक पासबुक और खतौनी की फोटो खींचकर वाट्सएप करें।
क्र.सं.- विकास खण्ड - प्रभारी का नाम - मो. नं.
1. सिकन्दरपुर सरोसी अजयपाल 8009672277
2 सिकन्दरपुर करन योगेन्द्र सिंह 9450862959
3 बिछिया बलंकारी सिंह 6392640905
4 पुरवा विवेक कुमार. 9793950310
5 असोहा हनुमान 8853534510
6 हिलौली सुनीत कुमार 7651936331
7 बीघापुर अमित कटियार 7905311028
8 सुमेरपुर हरेन्द्र कुमार 9808016117
9 नवाबगंज रामकिशोर 9794589345
10 हसनगंज राजेश कुमार 9454738742
11 मियाॅंगंज जितेन्द्र कुमार 9457169105
12 औरास अजय कुमार 9807040156
13 फतेहपुर 84 अरूण कुमार 9451831851
14 गंजमुरादाबाद देवी सिंह 9473571414
15 बाॅंगरमऊ आलोक कुमार 7380584496
16 सफीपुर मुकेश सिंह 9651628686
Published on:
03 May 2020 08:00 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
