6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कार गोदाम में लगी आग, 120 कारें जलकर खाक, जानें क्या कहते हैं गोदाम मालिक?

Fire broke out in a car warehouse, उन्नाव में कार गोदाम में आग लग गई। आग पर काबू पाने के लिए उन्नाव के अतिरिक्त लखनऊ और कानपुर से भी दमकल की गाड़ियों को बुलाया गया। तब तक 120 कार जल गई। जिनकी कीमत 13 से 14 करोड़ बताई जाती है।

2 min read
Google source verification
जली कारें

Fire broke out in a car warehouse उन्नाव में कार के गोदाम में अचानक आग लग गई। देखते-देखते आग की ऊंची ऊंची लपटे उठने लगी। इसके पहले की कार गोदाम में काम करने वाले गार्ड को समझ पाए पूरा गोदाम आग की चपेट में आ गया। फायर ब्रिगेड को इसकी जानकारी दी गई। मौके पर उन्नाव के अतिरिक्त लखनऊ, कानपुर से भी दमकल गाड़ियों को बुलाना पड़ा। कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक 120 कारें जलकर खाक हो गई। गोदाम मालिक राजेश ने बताया कि कानपुर माल रोड पर उनका कार का शोरूम है। कारों को खड़ी करने के लिए उन्नाव नेहरू बाग में वेयरहाउस बनाया गया था।

यह भी पढ़ें: Pahalgam terrorist attack latest update : मृतक शुभम द्विवेदी के घर पहुंचे पुलिस कमिश्नर और डीएम

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के सदर कोतवाली क्षेत्र के नेहरू बाग में नई कार खड़ी करने के लिए गोदाम बनाया गया था। कानपुर के कृष्ण नगर निवासी राजेश ने बताया कि माल रोड में एएसआर प्राइवेट लिमिटेड कार एजेंसी है। ‌जिसके कानपुर में ही कई जगह शोरूम है। नई कारों को खड़ी करने के लिए नेहरू बाग में यार्ड बनवाया गया था।

बुधवार शाम की घटना

आज बुधवार की शाम को कार गोदाम में अचानक आग लग गई। आग लगने की जानकारी मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंच गई। मुख्य अग्निशमन अधिकारी अनूप सिंह दो दमकल गाड़ियों के साथ आग बुझाने का प्रयास किया। लेकिन आग की विकरालता को देखते हुए कानपुर और लखनऊ से भी दमकल की गाड़ियां मंगवाई गई। डेढ़ घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया। ‌आग आसपास की बस्ती में ना फैले, फैक्ट्री को भी नुकसान ना हो इसके भी प्रयास किए गए।

क्या कहते हैं गोदाम के मालिक?

वेयरहाउस मालिक राजेश ने बताया कि जब उन्हें सूचना मिली। उस समय वह पनकी कानपुर में थे। यहां खाली बड़े प्लाट में किसी ने पराली जलाई है। जिसकी चिंगारी से यह आग लगी है। यहां पर कुल 120 गाड़ियां थी। जो पूरी तरह जलकर खाक हो गई है। करीब 13-14 करोड रुपए का नुकसान हुआ है।