
फोटो सोर्स- उन्नाव पुलिस
Ganja worth Rs 10 lakh recovered in Unnao: उन्नाव में पुलिस ने 10 लाख रुपए का गांजा बरामद किया है। जिसे मध्य प्रदेश से खरीदा गया था और वेगनार कार से दिल्ली में बेचने की के लिए ले जा रहे थे। रास्ते में रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण कार रुक गई। पुलिस की पूछताछ में सभी घबरा गए। कार में बैठे लोग डर के मारे भागने लगे। पुलिस ने दौड़ा कर दोनों को पकड़ लिया। पूछताछ में रात में पता चला कि कर में 10 लाख रुपए का गांजा है। जिसे बेचने के लिए ले जा रहे हैं। इतनी बड़ी मात्रा में गांजा बरामद होने से पुलिस ने राहत की सांस ली। मामला सदर कोतवाली क्षेत्र का है। यह सफलता स्वाट, सर्विलांस और थाना कोतवाली क्षेत्र की संयुक्त टीम को मिली है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में सदर कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी जब 10 किलो गांजा के साथ दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्तों में जितेंद्र तिवारी उर्फ जीतू, उम्र 24 साल, पुत्र राजेश तिवारी और आदर्श कुमार तिवारी उर्फ राज, पुत्र मनोज कुमार तिवारी, निवासीगण सेंगरहा बैरमपुर पश्चिम शरीरा, कौशांबी शामिल हैं, जिनके पास से 50 किलो गांजा बरामद किया गया है जिसकी बाजार में की कीमत 10 लाख आंकी गई है।
पुलिस लाइन सभागार में आयोजित प्रेस वार्ता में पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने बताया कि बीती रात सदर कोतवाली क्षेत्र के करोवन मोड़ के पास सफेद रंग की वेगनार आते दिखाई पड़ी। मरहला चौराहे की तरफ से आ रही कार मैनीखेड़ा रेलवे क्रॉसिंग बंद होने के कारण रुक गई। मौके पर चेकिंग अभियान चला रही पुलिस ने कार में बैठे लोगों से पूछताछ की। पुलिस अधीक्षक के अनुसार पकड़े गए अभियुक्तों ने बताया कि गांजा तस्करों ने मध्य प्रदेश से गांजा खरीदा था जिसे दिल्ली में बेचने की तैयारी थी।
पुलिस अधीक्षक जयप्रकाश सिंह ने बताया कि दिल्ली में ही छोटे-छोटे पैकेट बनाए जाते हैं। पकड़े गए लोगों का अभी तो कोई आपराधिक इतिहास अभी नहीं मिला है, लेकिन पहले भी यह लोग कर चुके हैं। अभी जांच की जा रही है। जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। भविष्य की योजनाओं के विषय में भी जानकारी प्राप्त की जा रही है। जिस गाड़ी से घटना को अंजाम देते थे, उसके विषय में भी जानकारी प्राप्त की जा रही है।
Updated on:
12 Apr 2026 07:48 pm
Published on:
12 Apr 2026 07:01 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
