
फोटो सोर्स- उन्नाव पुलिस
Bhagwat Katha vachak assaulted in Unnao: उन्नाव में कथावाचक के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीड़ित ने थाना में तहरीर देकर घटनाक्रम की जानकारी दी है। जिसमें उन्होंने बताया है कि कथा सुनने के बाद जब पैसे की डिमांड की गई तो उन्हें गाड़ी में बैठकर लखनऊ ले जाया गया। जबरदस्ती शराब पीने के लिए कहा गया, मारपीट की गई। मिली तहरीर के आधार पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि सोशल मीडिया पर चल रही खबर झूठी है। पैसे के लेनदेन को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हुआ है। आरोपियों में से एक को गिरफ्तार कर लिया गया है। मामला सोहरामऊ थाना क्षेत्र के रसूलपुर का है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के सोहरामऊ थाना क्षेत्र अंतर्गत रसूलपुर गांव में 30 मार्च से 6 अप्रैल के बीच रिंकू सिंह के दरवाजे पर भागवत कथा का आयोजन किया गया, जिसमें अवधेश चंद्र लोधी निवासी कुंजपुर थाना अजगैन भागवत कथा कहने के लिए बुलाया गया था। यह कार्यक्रम अनूप द्विवेदी और मनीष पांडे के कहने पर किया गया था।
अपनी तहरीर में अवधेश चंद्र लोधी ने बताया कि भागवत कथा में पैसे की लेनदेन की पूरी जिम्मेदारी अनूप द्विवेदी और मनीष सहित अन्य पर थी। अपनी टीम के साथ हुआ कथा पढ़ने के लिए गए थे। पहले से तय रकम तीस हजार मांगा तो उनके साथ मारपीट की गई और जबरदस्ती गाड़ी में बैठाकर लखनऊ की तरफ ले जाया गया। शराब ठेके पर जबरदस्ती शराब पीने के लिए कहा गया। कथावाचक अवधेश चंद्र लोधी की तहरीर पर पुलिस ने अनूप द्विवेदी और मनीष पांडे के खिलाफ संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। जिसमें दो अज्ञात भी शामिल हैं।
क्षेत्राधिकारी हसनगंज तेज बहादुर सिंह ने बताया कि अनूप दुबे और मनीष पांडे निवासी रसूलपुर सोहरामऊ, और भागवत कथा आचार्य अवधेश चंद्र लोधी बीते 5 से 7 वर्षों से भागवत कथा क्षेत्र से जुड़े हुए हैं। जो आपस में मिलाकर यह कार्य करते हैं। अवधेश चंद्र रसूलपुर जाकर अनूप दुबे से आज से कथा करवाने की बात करते हैं। 30 मार्च से 6 अप्रैल तक कथा चली थी।
क्षेत्राधिकारी ने बताया कि पैसे के लेनदेन को लेकर लखनऊ तक यात्रा हुई और वहीं पर मारपीट की गई। इस संबंध में मिली तहरीर के आधार पर संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। सोशल मीडिया पर चलाई जा रही अन्य बातें सत्य नहीं हैं। विवेचना की जा रही है; जांच के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
Updated on:
12 Apr 2026 10:40 am
Published on:
12 Apr 2026 10:34 am
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
