7 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मासूम जा रही थी चारा लेने, युवक ने किया मुंह काला, परिवार ने लगाई न्याय की गुहार

दूसरी घटना में बहन के साथ छेड़छाड़ का विरोध करने पर हुई पिटाई...

2 min read
Google source verification
Girl rape and threat to kill Unnao UP hindi news

मासूम जा रही थी चारा लेने, युवक ने किया मुंह काला

उन्नाव. जानवरों के लिए एक चारा लेने जा रही मासूम को गांव के युवक ने दुष्कर्म का शिकार बना लिया। बच्ची मासूम को जबरन सुनसान स्थान पर ले जाकर युवक ने उसके साथ मुंह काला किया। मासूम के चीखने पर दुष्कर्मी ने उसे जान से मारने की धमकी दी और भाग निकला। रोते-रोते बच्ची घर पहुंची जहां उसने मां को अपने साथ हो गए कृत्य की जानकारी दी। यह सुनकर मां के पैरों तले जमीन खिसक गई। परिजनों ने कोतवाली में तहरीर देकर न्याय की गुहार लगाई है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिली है। शीघ्र ही युवक को गिरफ्तार किया जाएगा। वहीं एक अन्य मामले में छेड़छाड़ का विरोध करने पर Dabangg युवकों ने उसकी जमकर पिटाई करती है। कट्टे के बट से हमला करने पर छेड़छाड़ का विरोध करने वाला युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। खून से लथपथ युवक को उसकी पत्नी और बहन ने उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हमलावर दंगे कुछ दिन पहले जमानत पर झूठ कर बाहर निकले हैं।


जान से मारने की धमकी देकर मौके से भागा

दुष्कर्म का मामला सदर कोतवाली क्षेत्र के गांव सुब्बा खेड़ा का है। सदर कोतवाली में दिये तहरीर में पीड़िता की मां ने बताया कि उसकी 11 वर्षीय पुत्री सुबह खेत में जानवरों के लिए चारा लेने गई थी। जहां गांव का ही रहने वाला एक युवक दबोच कर सुनसान स्थान पर ले गया। सुवाखेडा सदर कोतवाली निवासी युवक ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया। मासूम के चिल्लाने पर वह जान से मारने की धमकी देता हुआ मौके से भाग गया। रोते-बिलखते मासूम बच्ची जब घर पहुंची तो घर वालों को घटना की जानकारी मिली। जानकारी मिलने पर मासूम की मां ने आरोपी युवक के घर जाकर रोष व्यक्त किया और उसने मौके पर खड़े दुष्कर्मी युवक को पकड़ लिया। पुलिस के पास ले जाते समय आरोपी युवक मारपीट और धक्का देकर मौके से भाग निकला। मासूम की मां ने सदर कोतवाली में तहरीर देकर मामले की जानकारी दी। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि तहरीर मिली है। शीघ्र ही आरोपी युवक को गिरफ्तार किया जाएगा।


विरोध करने पर पिटाई

वहीं दूसरी घटना भी सदर कोतवाली की है। मांगलिक कार्य में शामिल होने जा रहे हैं सदर कोतवाली क्षेत्र के काशीराम कॉलोनी निवासी राजा को दबंगों ने जमकर पिटाई कर दी। राजा ने बताया कि वह अपनी बहन और पत्नी को लेकर मांगलिक कार्य में शामिल होने के लिए गेस्ट हाउस जा रहा था। रास्ते में पीछे से आ रहे बाइक सवारों ने बहन पर छींटाकशी की। जिसका उसने विरोध किया दबंग युवकों ने राजा की जमकर पिटाई कर दी और कट्टे के बट से हमला बोल दिया। जिससे वह खून से लथपथ हो गया। पत्नी और उसकी बहन ने राजा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। इसकी जानकारी सदर कोतवाली को दी गई है।