
Harsh firing young man died उन्नाव में मांगलिक कार्यक्रम के दौरान हुई हर्ष फायरिंग में एक युवक की जान चली गई। घटना के समय तिलक चढ़ाया जा रहा था। उसी समय देसी कट्टे से एक युवक ने फायरिंग शुरू कर दी। इसके पहले की लोग समझ पाते गोली सीने को भेद गई। जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस युवक को कानपुर अस्पताल ले गई। जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। पुलिस आरोपी युवक की तलाश कर रही है। मामला गंगा घाट थाना क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के गंगा घाट थाना क्षेत्र के रजवा खेड़ा गांव में बीते रविवार की रात तिलकोत्सव कार्यक्रम चल रहा था। परियर धोबियन पुरवा निवासी शीतल पुत्री जगदीश और प्रीति पुत्री विष्णु का तिलक चढ़ रहा था। जिनकी शादी गंगा घाट थाना क्षेत्र के रजवाखेड़ा निवासी विजय और सुनील पुत्रगण डोरी लाल के साथ तय हुई थी। बीती रात दोनों परिवार हंसी खुशी का माहौल था। इसी बीच जीतू ने देसी कट्टे से हर्ष फायरिंग कर दी। गोली 25 वर्षीय रवि के सीने में घुस गई। वह मौके पर ही गिर गया। यह देख अफरातफरी मच गई।
सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने रवि को काशीराम अस्पताल कानपुर में भर्ती कराया। जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। क्षेत्राधिकारी नगर भी पहुंच गई। गंगा घाट थाना पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दे रही है। इधर आरोपी और उसके घर के सदस्य घर में ताला लगाकर फरार हो गए। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
Published on:
17 Feb 2025 08:13 am
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
