
Weather and health: भीषण गर्मी में सर दर्द, हीट स्ट्रोक, क्या करें और क्या ना करें, आयुर्वेदिक चिकित्सक की सलाह
भीषण गर्मी के कारण लोगों की दिनचर्या में काफी परिवर्तन आ गया है। ना ढंग से सो पा रहे और ना ही शरीर को उचित मात्रा में खुराक मिल रही है। ऐसे में जिला अस्पताल आयुष विभाग के वरिष्ठ चिकित्सक डॉ राजेश कुमार दीक्षित ने सलाह दी है कि खानपान में विशेष ध्यान दें। सनलाइट डायरेक्ट यानी सूरज की किरणों को सीधे शरीर पर न पड़ने दें। बचाव के लिए कैप और चंदन का इस्तेमाल करें। जिला अस्पताल में बड़ी संख्या में हीट स्ट्रोक, सर दर्द, डायरिया, पेट दर्द के मरीज पहुंच रहे हैं। ऐसे में डॉक्टर की सलाह काफी महत्वपूर्ण है।
डॉ राजेश दीक्षित ने बताया कि भीषण गर्मी के कारण लोग सही तरीके से सो नहीं पा रहे हैं। जिससे उनकी दिनचर्या बिगड़ रही है। खानपान में भी अंतर आ रहा है। सही तरीके से खाना नहीं खा पा रहे हैं। जिससे ब्रेन को ग्लूकोज नहीं मिल रहा है। यह सर दर्द का कारण है।
सर दर्द के कई कारण
डॉ राजेश दीक्षित ने बताया कि वैसे भी गर्मी काफी पड़ रही है। बाहर भी तेज धूप है। ऐसे में शरीर का तापमान और बढ़ेगा। जिससे सर दर्द की संभावना और भी बढ़ जाती हैं। पसीना निकलने से सोडियम और पोटेशियम की कमी आ जाती है। जिससे कमजोरी लगती है। यह भी सर दर्द का कारण है
काले चश्मे का प्रयोग करें
बचाव के लिए सबसे साधारण और घरेलू उपाय है। सीधे सूरज की किरणें आंखों में न पड़े इसके लिए काला चश्मा जरूर लगाएं। सर में टोपी या छाता जरूर लगाएं। स्किन खराब ना हो इसके लिए पत्थर पर घिसकर चंदन लगाएं। जिससे कि सूरज की किरने सीधे सर पर ना पड़े और रिफ्लेक्ट हो जाए।
यह भी पढ़ें: पुलिस ने बातचीत के लिए बुलाया, पति ने बोल दिया तलाक-तलाक-तलाक"
हरी सब्जी और नींबू लें
डॉ राजेश कुमार ने बताया कि हमें हरी सब्जी का सेवन अधिक से अधिक करना चाहिए। जिसमें करेला, लौकी, तोरई, ठिंडा, परवल, खीरा आदि शामिल है। फलों में संतरा, मौसमी, नींबू आदि का प्रयोग अधिक से अधिक करें। पानी लगातार पीते रहे। पानी में नींबू मिला कर पीये तो और भी अच्छा रहेगा। नींबू शरीर में जो नाइट्रोजन वेस्ट मटेरियल होते हैं उसे बाहर निकाल देता है।
Published on:
18 Jun 2023 04:56 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
