
मौसम में फिर आ रहा परिवर्तन
भारतीय मौसम विभाग के अनुसार उत्तरी बंगाल की खाड़ी के ऊपर हो रही हलचल का असर मौसम पर पड़ रहा है। यही स्थिति दक्षिण कोंकण और गोवा तट के पूर्व मध्य सागर की है। जहां विक्षोभ की स्थिति उत्पन्न हो रही है। जिससे आसपास के क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के कृषि मौसम वैज्ञानिक के अनुसार उत्तर और पश्चिम क्षेत्र से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। अगले 5 दिनों तक आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिन और रात के तापमान में 13 डिग्री सेल्सियस का अंतर पहुंच गया है। मौसम परिवर्तन के साथ दिन भी छोटा होने लगा है।
उन्नाव का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पूर्व और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। दिन का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आज हल्की-फुल्की बूंदाबांदी भी होने की संभावना है। रात को भी आसान में बादल छाए रहेंगे। बूंदाबांदी हो सकती है।
कन्नौज का मौसम
आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे। उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। छिटपुट बूंदाबांदी भी हो सकती है। रात को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। लोगों को ठंडी हवाओं का एहसास होगा।
Published on:
01 Oct 2023 10:22 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
