17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD weather forecast: आज से नवरात्र शुरू, जानें अगले पांच दिनों के मौसम का हाल

IMD के अनुसार देश से मानसून की वापसी की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। शारदीय नवरात्रि के अवसर पर अगले 5 दिनों तक के मौसम के विषय में जानकारी दी गई है। 16 से 18 अक्टूबर को भी मौसम में अंतर आएगा।

2 min read
Google source verification
भारतीय मौसम विभाग ने दी जानकारी

16 से 18 अक्टूबर के बीच मौसम में आएगा परिवर्तन

आज से शारदीय नवरात्रि शुरू हो रहे हैं। चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर के अनुसार अगले 5 दिनों तक आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। इस बीच तेज हवाओं के साथ बारिश होने की संभावना है। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सुनील पांडे ने यह जानकारी दी है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार देश में मानसून की वापसी लगभग खत्म हो चुकी है। उन्नाव में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन के तापमान में काफी वृद्धि हो रही है। कन्नौज में भी आसमान साफ रहेगा। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा।

भारतीय मौसम विभाग के अनुसार देश में मानसून की वापसी की प्रक्रिया खत्म हो चुकी है। देश के पश्चिम और दक्षिण के राज्यों में चक्रवाती परिसंचरण का असर दिख रहा है। पश्चिमी विक्षोभ के कारण उत्तर प्रदेश के कई जिलों में तेज हवा के साथ बारिश होने की संभावना है। 16 से 18 अक्टूबर के बीच हल्की से माध्यम बारिश हो सकती है। तापमान में भी गिरावट आएगी।

उन्नाव का मौसम

आज का अधिकतम तापमान 36 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 14 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी आसमान में आंशिक रूप से बदल छाए रहेंगे। बारिश की कोई संभावना नहीं है।

यह भी पढ़ें: माता-पिता और वरिष्ठ नागरिकों का भरण पोषण तथा कल्याण अधिनियम: सौतेले माता-पिता भी शामिल

कन्नौज का मौसम

आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 13 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। बारिश की कोई संभावना नहीं है।