
IMD forecast: उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर, रात और दिन के मौसम में अंतर
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय के मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार आने वाले दिनों में आसमान में बादल छाए रहेंगे। कृषि मौसम वैज्ञानिक डॉक्टर सुनील पांडे ने बताया कि आने वाले दिनों में बारिश की कोई संभावना नहीं है। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार देश के कई हिस्सों में चक्रवर्ती हवाओं का क्षेत्र भी बन रहा है जिसमें दक्षिणी छत्तीसगढ़, उत्तरी आंतरिक कर्नाटक, मध्य बंगाल की खाड़ी, तमिलनाडु के तट, दक्षिणी पश्चिमी खड़ी के ऊपर चक्रवाती हवाओं का क्षेत्र बन रहा है। उन्नाव और कन्नौज के आसमान में हल्के-फुल्के बादल रहने की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार बारिश की कोई संभावना नहीं है।
उन्नाव का मौसम
आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान साफ रहेगा। उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली दवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 7 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चलेगी। रात में उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
कन्नौजका मौसम
उत्तर और पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान साफ रहेगा। तेज धूप के बीच 7 किलोमीटर प्रति घंटे गिरफ्तार से हवा चल सकती है। रात में भी आसमान साफ रहेगा उत्तर और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। 6 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
Published on:
29 Sept 2023 06:51 am
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
