
पश्चिमी विक्षोभ हुआ सक्रिय
IMD ने weather को लेकर अलर्ट जारी किया है। पहाड़ी क्षेत्रों में होने वाली हलचल का असर मैदानी क्षेत्रों पर भी दिखाई पड़ेगा। पश्चिमी विक्षोभ भी सक्रिय हो गया है। जिसके कारण नया सिस्टम बन रहा है। उत्तर भारत के पहाड़ी और मैदानी भागों में एक साथ बारिश होने की संभावना है। 15 अक्टूबर से मौसम में परिवर्तन आने की संभावना है। उन्नाव का अधिकतम तापमान 35 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। कन्नौज के मौसम में पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर दिखाई पड़ेगा। रात को आसमान मुख्य रूप से साफ रहेगा।
चंद्रशेखर आजाद कृषि एवं प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय कानपुर में के प्रोफेसर डॉक्टर सुनील पांडे ने बताया कि एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुआ है। जो उत्तर भारत की पहाड़ियों तक पहुंच गया है। जिसके कारण पहाड़ी और मैदानी भागों में एक साथ बारिश होगी। 15 से 18 अक्टूबर के बीच कानपुर मंडल सहित प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में भी आंधी चलने की संभावना है। बर्फ भी गिर सकती है। झमाझम बारिश होने की भी संभावना है।
उन्नाव का मौसम
आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। पश्चिम और उत्तर पश्चिम दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। लोगों को ठंड का एहसास होगा।
18 Hours Ago
कन्नौज का मौसम
मौसम विभाग के अनुसार आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 22 डिग्री रहने का अनुमान है। पश्चिम दिशा से आने वाली हवाएं मौसम को प्रभावित करेंगे। आज बारिश की कोई संभावना नहीं है। 11 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवा चल सकती है। रात को ही आसमान साफ रहेगा। बारिश की कोई संभावना नहीं है।
Published on:
14 Oct 2023 05:49 am
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
