17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

IMD UP weather forecast: एक दिन का और इंतजार, शुक्रवार को होगी झमाझम बारिश

उन्नाव में बारिश के लिए भी और इंतजार करना पड़ेगा। शुक्रवार से मौसम में परिवर्तन आएगा। रात में मूसलाधार बारिश होने की संभावना है।

less than 1 minute read
Google source verification
IMD UP weather forecast: एक दिन का और इंतजार, शुक्रवार को होगी झमाझम बारिश

IMD UP weather forecast

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में आज तापमान एक बार फिर बड़ा नजर आ रहा है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे। पूरब और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। रात को भी बादल छाए रहने की रहेंगे। बारिश की बूंदे गिरने की संभावना है। 28 जुलाई को तापमान में 1 डिग्री की कमी आएगी। दोपहर के बाद बारिश होने की संभावना है। रात को गरज के साथ मूसलाधार बारिश हो सकती है।

आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 28 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहने के कारण गर्मी से राहत मिल सकती है। पूर्व और उत्तर पूर्व जिससे आने वाली मानसूनी हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। दिन में हल्की-फुल्की बूंदाबांदी हो सकती है। रात को भी आसमान में बादल छाए रहेंगे। बारिश की संभावना काफी कम है।

यह भी पढ़ें: Unnao news: 8 हजार शिक्षामित्रों की मौत, असुरक्षित भविष्य, संघ ने की यह मांग

28 जुलाई का मौसम

शुक्रवार का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर के बाद बादल गरजने की संभावना है। बारिश भी हो सकती है। उत्तर और उत्तर पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर दिखाई पड़ेगा। रात को बादल गरजने के साथ आकाशीय बिजली गिरने की आशंका है। मूसलाधार बारिश से हो सकती है। जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिलेगी।