
बेटी होने पर पति ने की पत्नी की रस्सी में बांध बेरहमी से पिटा, पूरे शरीर में चोट के निशान
उन्नाव के माखी थाना क्षेत्र का गांव खड़ेहरा उस समय चर्चा में आ गया। जब गांव निवासी दीपू पुत्र सतनू ने अपनी पत्नी की बेरहमी से पिटाई कर दी। दीपू की पत्नी सुषमा ने दूसरी बेटी को जन्म दिया जिसकी जानकारी मिलने पर दीपू काफी नाराज हुआ और उसने अपनी पत्नी को काफी भला-बुरा कहा उसके हाथ पैर बांधकर पिटाई कर दी।
घटना की जानकारी सुषमा के मायके वालों को मिली तो परिजन मौके पर पहुंच गए। उन्होंने सुषमा के शरीर पर बने जख्मों को दिखाया। पूरे शरीर में चोट के निशान थे। गला, पीठ और पैरों में कटे का भी निशान है। चोट के निशान देखकर लोगों के रोंगटे खड़े हो गए। सभी में आक्रोश व्याप्त था। सुषमा का मायका भोली अजमेर में स्थित है। जिन्होंने घायल अवस्था में उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया है।
सीओ सफीपुर ने घटना की जानकारी दी
सफीपुर क्षेत्राधिकारी ऋषि कांत शुक्ला ने बताया कि दीपू ने अपनी पत्नी की पिटाई की है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस घटना में जो भी वैधानिक कार्यवाही होगी की जाएगी।
उन्होंने कहा कि लड़की और लड़के में कोई अंतर नहीं समझा जाता है। शासन की मंशा है कि लड़कियों की सुरक्षा की जाए। लड़की होने पर दीपू ने जो कृत्य किया है। वह बहुत ही निंदनीय है। जिसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। जो एक उदाहरण होगा।
Published on:
26 Feb 2023 09:04 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
