
सादगी से भरा था छोटे लोहिया का राजनीतिक जीवन, न बनाया घर और न ही खरीदी गाड़ी
उन्नाव. जनेश्वर मिश्र समाजवादी विचारधारा को समर्पित रखा जनेश्वर मिश्र वाणी से भी समाजवादी थे उन्हें छोटे लोहिया के नाम से जाना जाता था। जनेश्वर मिश्र ने अपने राजनीतिक जीवन में केंद्रीय मंत्री जहाजरानी, रेल मंत्री, जल संसाधन मंत्री पेट्रोलियम मंत्री के पद पर आसीन रहे। 1992 से 2010 तक राज्यसभा का भी प्रतिनिधित्व किया। जनेश्वर मिश्र की 8वीं पुण्यतिथि पर दीवानी न्यायालय में आयोजित विचार गोष्ठी को संबोधित करते हुए अजेंद्र अवस्थी ने उक्त विचार व्यक्त किए। उन्होंने कहा कि जनेश्वर मिश्र का जन्म 1935 को बलिया में हुआ था। 22 जनवरी 2010 तक उन्होंने अपना जीवन समाजवादी विचारधारा को समर्पित रखा है।
छोटे लोहिया के नाम से जाने जाते हैं जनेश्वर मिश्र
श्री अवस्थी ने कहा कि जनेश्वर मिश्र तन, मन, धन और वाणी से पूरी तरह समाजवादी थे और लोहिया के विचारों पर अमल करते थे। इसीलिए उन्हें छोटे लोहिया के नाम से जाना और पहचाना जाता था। जनेश्वर मिश्र की 8 वीं पुण्यतिथि पर स्थानीय दीवानी न्यायालय परिसर में विचार गोष्ठी का आयोजन किया गया। जिस में अधिवक्ताओं ने छोटे लोहिया के राजनीतिक और सादगी भरे जीवन पर प्रकाश डाला। अधिवक्ता अजेंद्र अवस्थी ने कहा कि समाजवादी पार्टी द्वारा उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में निर्मित जनेश्वर मिश्र पार्क एशिया का सबसे बड़ा पार्क का दर्जा प्राप्त है यह पार्क पेरिस से लेकर सिंगापुर के पर्यटन स्थलों को टक्कर देता है।
सादगी थी उनके जीवन का हिस्सा
एडवोकेट प्रवीण दुबे ने भी बैठक को संबोधित किया। अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि लोक जीवन में सादगी जनेश्वर मिश्र की पहचान थी। जिसको उन्होंने प्रत्येक मंच पर दोहराया और अपनाया भी। उन्होंने पूरे देश को अपना घर प्रत्येक देशवासी को अपना भाई समझा था। अपने लंबे राजनीतिक कैरियर में ना तो उन्होंने कभी अपना घर बनाया और ना ही कोई गाड़ी खरीदी जो उनकी सादगी की पहचान है। इसके पूर्व अधिवक्ताओं ने जनेश्वर मिश्र के फोटो के सामने दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण कर उन्हें अपनी श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर प्रमुख रुप से विजय कुमार, कालिका त्रिपाठी, संत कुमार ,सनी सिंह, रूप नारायण यादव, राजेश राही, रामकुमार मिश्रा, धर्म मंगल सिंह, धवल श्रीवास्तव, नवीन शुक्ला, विवेक शुक्ला, सरोज पासी, कुलदीप, आसिफ सहित बड़ी संख्या में अधिवक्ता गण मौजूद थे।
Published on:
23 Jan 2018 10:31 am
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
