27 दिसंबर 2025,

शनिवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

कोविड-19 अपडेट – जनपद से 6426 सैंपल जांच में 5608 नेगेटिव, अब तक चार की हुई मौत

- 159 पॉजिटिव केस में 102 के नेगेटिव और स्वास्थ्य में सुधार होने के बाद किया गया डिस्चार्ज

less than 1 minute read
Google source verification
कोविड-19 अपडेट - जनपद से 6426 सैंपल जांच में 5608 नेगेटिव,  अब तक चार की हुई मौत

कोविड-19 अपडेट - जनपद से 6426 सैंपल जांच में 5608 नेगेटिव, अब तक चार की हुई मौत

उन्नाव. जनपद से अब तक 6426 सैम्पल जांच हेतु बीरबल सहनी इंस्टीट्यूट लखनऊ भेजा गया है जिसमें से आई रिपोर्ट में 5608 निगेटिव पाये गये। जबकि कुल 159 (क्रमिक) पाॅजिटिव केस पाये गये। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष कुमार ने यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 102 पाॅजिटिव केस के स्वास्थ्य में सुधार वह है और उन्हें निगेटिव होने पर डिस्चार्ज किया गया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अनुसार वर्तमान में 53 एक्टिव केस का उपचार चल रहा है। जबकि जनपद में चार पॉजिटिव के मरीजों की मौत हुई है। 286 सैम्पल की रिपोर्ट अप्राप्त है। उन्होंने कहा कि आज 346 सैम्पल जांच हेतु बीरबल साहनी इंस्टीट्यूट लखनऊ भेजे गये।

मुख्य चिकित्सा अधिकारी के अनुसार

डॉ आशुतोष कुमार ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बिछिया में भर्ती तीन पाॅजिटिव व्यक्तियों की दूसरी रिपोर्ट निगेटिव एवं स्वस्थ्य में सुधार होने पर डिस्चार्ज किया गया। स्वस्थ्य हुए मरीजों में ब्लाॅक नवाबगंज के चेताई खेड़ा का एक, ब्लॉक हिलॉली के ग्राम पारा से एक, ब्लाॅक असोहा के ग्राम रानीपुर से एक व्यक्ति को सेनिटाइजर, मास्क व स्वास्थ्य प्रमाण पत्र प्रदान कर 108 एम्बुलेन्स से घर भिजवाया। इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आशुतोष कुमार, अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ ए. के. रावत के साथ अन्य मेडिकल स्टाफ मौजूद था।