
Lathi charge on villagers playing Holi, women beaten up उन्नाव में होली के दौरान गांव में तनाव की स्थिति उत्पन्न हो गई। जब पुलिस ने लाठी चार्ज कर दिया। ग्रामीणों का कहना है कि फाग शांतिपूर्वक निकल रही थी। इस दौरान बलवा हो गया। पुलिस ने महिलाओं को घर के अंदर घुसकर मारा। बूढ़ों को भी नहीं छोड़ा। पुलिस के लाठीचार्ज से नाराज ग्रामीण धरने पर बैठ गए। उन्होंने कार्रवाई की मांग की है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि कुछ लोग अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। जिन्हें समझाया गया। इस दौरान हल्का बल प्रयोग किया गया। मामला बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र का है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव के बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत मुरादाबाद में होली के अवसर पर परंपरागत फाग निकल रही थी। जिसमें स्थानीय भाषा में लोकगीत गाये जाते हैं। फाग में शामिल विजय कुमार ने बताया कि बड़ी संख्या में ग्रामीण परंपरागत मार्ग से फाग गाते हुए निकल रहे थे। इसी दौरान बलवा शुरू हो गया। लोगों को दौड़ा-दौड़ा कर मारा गया। घर के अंदर घुसकर औरतों की पिटाई की गई। महिलाओं ने बताया कि वह लोग फाग देखने के लिए दरवाजे पर खड़ी थी। उन्हें खींचकर मारा गया। चार-पांच लोगों को चोटें आईं है। ग्रामीणों ने दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है।
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर अपर पुलिस अधीक्षक प्रेमचंद, एसडीएम बांगरमऊ नम्रता सिंह भी पहुंच गई। क्षेत्राधिकारी अरविंद चौरसिया ने बताया कि कुछ लोग अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे थे। जिन्हें रोका गया। लेकिन नहीं माने। इसके बाद हल्का बल प्रयोग किया गया। मौके पर शांति व्यवस्था कायम है। ग्रामीणों के पत्रों में तीन पुलिसकर्मियों को चोट लगी है। कई ग्रामीण भी घायल हुए हैं।
Published on:
15 Mar 2025 02:04 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
