
लोकसभा चुनाव 2024 से लेटेस्ट अपडेटउन्नाव में शाम 6 बजे तक 55.47% मतदान हुआ है। जिसमें बांगरमऊ में 54.66%, सफीपुर में 54.24%, मोहान में 56.05%, उन्नाव सदर विधानसभा में 54.87%, भगवंत नगर 55.58% और पुरवा में 56.83% मतदान हुआ है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव लोकसभा सामान्य निर्वाचन 2024 के अंतर्गत चौथे चरणों का मतदान हो रहा है। शाम 6:00 बजे तक 55.47 प्रतिशत मतदान हुआ है
लोकसभा चुनाव 2024 से लेटेस्ट अपडेट
उन्नाव में शाम 5 बजे तक 53.90% मतदान हुआ है। जिसमें बांगरमऊ में 53.10%, सफीपुर में 53.15%, मोहान में 54.90%, उन्नाव सदर विधानसभा में 52.85%, भगवंत नगर 54.02% और पुरवा में 55. 30% मतदान हुआ है।
लोकसभा चुनाव 2024 चौथे चरण के अंतर्गत आज उन्नाव में मतदान हो रहा है। 3 बजे तक 46.45% मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। सबसे अधिक मोहान में मतदान का प्रतिशत आया है। जबकि सबसे कम सदर विधानसभा का मतदान प्रतिशत है। आज सुबह 7 बजे मतदान शुरू हुआ। मौजूदा बीजेपी सांसद व प्रत्याशी साक्षी महाराज, इंडी गठबंधन प्रत्याशी अन्नू टंडन ने भी अपने मताधिकार का प्रयोग किया। मतदान बहिष्कार की कुछ घटनाएं भी सामने आई है।
सूचना विभाग से मिली जानकारी के अनुसार 3 बजे तक कल 46.45% मतदान हुआ है। बांगरमऊ में 45.57 प्रतिशत, सफीपुर में 46.83 प्रतिशत, मोहान में 47.80 प्रतिशत, उन्नाव में 45.14 प्रतिशत, भगवंतनगर में 46.20 प्रतिशत, पुरवा में 47.69 प्रतिशत मतदान हुआ है।
हसनगंज तहसील के रुदवारा गांव में ग्रामीणों ने मतदान बहिष्कार कर दिया। ग्रामीणों का कहना था कि मक्खियों की वजह से उन लोगों का जीवन दुश्वार हो गया है। हर घर में लोग बीमार हैं। पिछले कई बरसों से यही स्थिति बनी हुई है। लेकिन प्रशासन ठोस कदम नहीं उठा रहा है।
मतदान बहिष्कार की सूचना पर मौके पर प्रशासनिक अधिकारियों को भेजा गया। जिला प्रशासन ने 'X' पर यह जानकारी दी। प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर मतदाता संतुष्ट हुए। बातचीत के बाद ग्रामीणों ने मतदान किया।
Updated on:
13 May 2024 09:45 pm
Published on:
13 May 2024 04:16 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
