
सांसद साक्षी महाराज की राहुल प्रियंका को चुनौती, बोले मेंढकों को एक तराजू में नहीं तोला जा सकता
उत्तर प्रदेश के उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि राहुल गांधी का नाम सुनना पसंद नहीं करते हैं। इसलिए उनके किसी कमेंट पर उत्तर देना उचित नहीं समझता। साक्षी महाराज पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। लोकसभा चुनाव 2024 पर पूछे गए सवाल के जवाब पर उन्होंने कहा कि उन्होंने कहा है कि हमने सभी प्रश्नों का उत्तर बहुत अच्छी तरह दिया है। हमें विश्वास ही कि उन्नाव की जनता उत्तर पुस्तिका की जांच में हमें 99% मार्क देगी। भूमाफियाओं से मुक्त कराई गई भूमि पर बनाए गए पार्क पर उन्होंने कहा कि यह मोदी और योगी की सरकार है। जो कहती है, वह करती है। हम शिलान्यास के साथ लोकार्पण भी करते हैं।
प्रियंका गांधी का बयान कि बीजेपी उद्योगपतियों की दोस्त है सवाल पर उन्होंने चुनौती दी कि राहुल गांधी, प्रियंका गांधी व कांग्रेस के बड़े नेताओं उन्नाव आकर चुनाव लड़ लें। राम मंदिर पर पूछे गए सवाल पर साक्षी महाराज ने कहा कि 500 साल पुराना विवाद है। हमने इन छाती पर गोली खाई है, आंदोलन चलाया गया। हमनें सरयू से नदी से लाशों निकाला है। हमने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री के दंभ को भी देखा है। राम मंदिर बनाने के लिए हमारी 3 सरकारें कुर्बान हो गई। इसका श्रेय मिलेगा कि नहीं मिलेगा यह जनता निर्णय करेगी।
सांसद ने कहा कि विपक्ष के पास केवल एक नारा है मोदी हटाओ। लेकिन इतनी हिम्मत नहीं है कि किसको लाना है का नाम नहीं बता पा रहे हैं। मध्य प्रदेश में हो रहे चुनाव में 'इंडिया' गठबंधन में आपस में विवाद पर साक्षी महाराज ने कहा कि उन्होंने पहले ही कहा था कि मेंढकों को एक तराजू में तोला नहीं जा सकता। यह एक-एक कर बाहर आ जाएंगे।
Published on:
22 Oct 2023 08:39 am
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
