6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पत्नी से पंगा लेना पड़ गया भारी, बन गई पुलिस की मुखबिर, पति हुआ गिरफ्तार

Wife informed police about husband misdeeds उन्नाव में पति से नाराज पत्नी ने 112 फोन करके जानकारी दी कि उसके घर में अवैध कार्य होता है। सूचना पाकर मौके पर पुलिस पहुंच गई। घर के अंदर की स्थिति देखकर पुलिस हक्का-बक्का रह गई।

2 min read
Google source verification

Wife informed police about husband misdeeds उन्नाव में पत्नी ने पति के अवैध कार्यों की जानकारी पुलिस तक पहुंचा दी। फिर क्या था। 112 पर मिली सूचना के आधार पर मौके पर पहुंची पुलिस ने जो कुछ देखा तो चौंक गई। भारी मात्रा में डीजल और पेट्रोल का अवैध भंडारण पाया गया। पत्नी ने बताया कि उसका पति उसे प्रताड़ित करता है। जिससे नाराज होकर उसने पुलिस को यह जानकारी दे दी। जबकि पति का कहना था कि वह सस्ते दामों में पेट्रोल डीजल खरीद कर महंगे दामों में बेचता है। क्षेत्राधिकारी ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। घटना औरास थाना क्षेत्र की है।

यह भी पढ़ें: नहीं तपेगा नौ तपा, मानसून ने 16 साल का रिकॉर्ड तोड़ा, कानपुर मंडल में इस तारीख से होगी मानसून की बारिश

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के औरास थाना क्षेत्र अंतर्गत रहने वाली एक महिला ने 112 पर फोन करके जानकारी दी कि उसके घर में तेल का अवैध व्यापार किया जा रहा है। सूचना पाकर मौके पर पहुंची 112 की टीम को जानकारी सही मिली। भारी मात्रा में अवैध भंडारण पाया गया। 112 ने यह जानकारी थाना को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची औरास थाना पुलिस ने अवैध डीजल और पेट्रोल को अपने कब्जे में लिया। इस संबंध में सप्लाई इंस्पेक्टर को जानकारी दी। थाना में संगत धाराओं मुकदमा दर्ज किया गया।

क्या कहते हैं क्षेत्राधिकारी बांगरमऊ?

पूछताछ में पत्नी ने बताया कि पति उसे रोजाना प्रताड़ित करते हैं। जिसके कारण उन्होंने पति के अवैध कार्यों की जानकारी पुलिस को दी। पति ने बताया कि वह सस्ते में पेट्रोल, डीजल खरीद करके इकट्ठा करता था और लोगों को महंगे दामों में बेचता था। अवैध तेल का व्यापार कर रहा था। घर से 300 लीटर पेट्रोल और 190 लीटर डीजल बरामद हुआ है। जिसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।