
Animal Husbandry Minister Dharampal Singh big attack on Akhilesh Yadav उन्नाव पहुंचे पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर बड़ा हमला किया है उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को गाय के गोबर से बदबू आती है जबकि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लिए गाय का गोबर चंदन की तरह पवित्र है। शास्त्र भी कहता है कि गाय के गोबर में लक्ष्मी का वास है। पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह उन्नाव दौरे पर आए थे। उन्होंने जिला अस्पताल का निरीक्षण किया। इसके बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। पशुधन मंत्री जिले के प्रभारी मंत्री भी है।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव पहुंचे पशुधन मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि अखिलेश यादव और योगी आदित्यनाथ में जमीन आसमान का अंतर है। अखिलेश यादव जब मुख्यमंत्री थे तो उन्हें गाय की चिंता नहीं कसाई की चिंता करते थे। अखिलेश के शासनकाल में गाय कसाई को देखकर कांपती थी। योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल में गाय को देखकर कसाई कांपता है।
पशुधन मंत्री ने बताया कि किसी परिवार को देसी गाय का एक लीटर दूध मिल जाए तो समझो उस अमृत मिल गया। योगी सरकार की प्राथमिकता निराश्रित गाय हैं। साढ़े बारह लाख गाय गौशाला में संरक्षित है। जिनका एक दिन का खर्चा साढ़े आठ करोड़ रुपए आता है। जिले के सभी जनप्रतिनिधि विधायक सांसद, जिला पंचायत अध्यक्षा सौ-सौ कुंतल भूसा देने का वादा किया है। जिलाधिकारी के माध्यम से यह भूसा इकट्ठा होगा। गोचर भूमि को भी कब्जा मुक्त कराकर हरा चारा तैयार किया जाएगा।
Published on:
05 May 2025 06:28 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
