Minor girl locked in sound box उन्नाव में युवक ने नाबालिग किशोरी को साउंड बॉक्स में बंद कर ऊपर से कीलें ठोंक दी और मौके से भाग निकला। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे परिजनों ने साउंड बॉक्स की किलो को हटाकर किशोरी को बाहर निकाला। जिसे स्थानीय स्वास्थ्य केंद्र ले गए। इसके बाद लोगों ने राहत की सांस ली। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। थानाध्यक्ष ने बताया कि संगत धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी युवक की तलाश की जा रही है। घटना गंगा घाट थाना कोतवाली क्षेत्र का है।