कन्नौज में दो पक्षों के बीच मारपीट और पत्थर बाजी हो रही थी। इसकी सूचना ग्रामीणों ने यूपी 112 को दी। सूचना पाकर मौके पर यूपी 112 पहुंच गई। साथ ही स्थानीय थाना पुलिस भी मौके पर पहुंचकर भीड़ को समझ रही थी। इसी बीच पुलिस पर भी पत्थर बाजी होने लगी। जिससे हड़कंप मच गया। पुलिस अधीक्षक भी मौके पर पहुंच गए। स्थिति पर काबू करने का प्रयास किया गया। पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पत्थर बाजी की घटना में 112 वाहन का शीशा भी टूट गया। पुलिस को भी चोट लगी है। 14 लोगों की पहचान की गई है। जिसमें तीन को हिरासत में लिया गया है। मामला ठठिया थाना क्षेत्र के सिखवापुर गांव का है।