21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Monsoon Update: कभी जोरदार बारिश तो कभी तेज धूप, जानें आज का मौसम

कानपुर के आसपास के जिलों में आज कभी हल्की फुल्की बारिश तो कभी बादल गरजने की संभावना है। मौसम विभाग के रात में भी गरज के साथ आंधी पानी की संभावना है। आइए जानते हैं इटावा, कन्नौज, फर्रुखाबाद और उन्नाव में मौसम कैसा रहेगा।

2 min read
Google source verification
Monsoon Update:  कभी जोरदार बारिश तो कभी तेज धूप, जानें आज का मौसम

Monsoon Update: कभी जोरदार बारिश तो कभी तेज धूप, जानें आज का मौसम

उत्तर प्रदेश के इन जिलों में कभी जोरदार बारिश तो कभी तेज धूप निकलने की जानकारी मिल रही है। उमस के कारण जनजीवन व्यस्त रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार रात में भी गरज के साथ आंधी पानी की संभावना है। इटावा में बूंदाबांदी होने की जानकारी मिल रही है। कन्नौज में दिन का अधिकतम तापमान 34 डिग्री रहने का अनुमान है। फर्रुखाबाद में आसमान में बादल छाए रहने की जानकारी मिल रही है। उन्नाव में सुबह गरज के साथ आंधी पानी की संभावना है। आई जानते इन जिलों में मौसम का हाल-

इटावा का मौसम

आज का अधिकतम तापमान 35 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। मौसम विभाग के अनुसार आसमान में बादल छाए रहेंगे। दिन में हल्की फुल्की बूंदाबांदी भी हो सकती है। तेज धूप के कारण उमस से लोगों को परेशानी होगी। पूरब और उत्तर दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। रात को गरज के साथ आंधी पानी की जानकारी मिल रही है।

कन्नौज का मौसम

आज का अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में बादलों का आना-जाना बना रहेगा। मौसम विभाग के अनुसार दोपहर में गरज के साथ आंधी पानी की संभावना है। देर रात भी गरज के साथ आंधी पानी की जानकारी मिल रही है। पूर्व और दक्षिण पूर्व दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा।

फर्रुखाबाद का मौसम

आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहने का अनुमान है। आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। दिन में गरज के साथ आंधी पानी की भी संभावना है। हवा 12 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चल सकती है। देर रात को जोरदार बारिश होने की संभावना है। बादल भी गरजेंगे। पूरब और दक्षिण पूर्व दिशा के आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा।

यह भी पढ़ें: स्लॉटर हाउस आतंकियों का पनाहगाह, कड़ी कार्रवाई की मांग

उन्नाव का मौसम

आज का अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 27 डिग्री रहने का अनुमान है। सुबह गरज के साथ आंधी पानी की संभावना है। पूर्व और दक्षिण दिशा से आने वाली हवाओं का असर मौसम पर पड़ेगा। रात को भी छिटपुट गरज के साथ आंधी पानी की संभावना है। उमस के कारण लोगों को काफी परेशानी होगी।