21 दिसंबर 2025,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

उन्नाव: सांसद साक्षी महाराज का राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर दिया ये बयान

सांसद साक्षी महाराज ने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव और राहुल गांधी पर जमकर प्रहार किया है। उन्होंने कहा कि इनका सूर्य अस्त होने वाला है। जो प्रधानमंत्री को हटाने के दिन में सपने देख रहे हैं।

2 min read
Google source verification
उन्नाव: सांसद साक्षी महाराज का राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर दिया ये बयान

उन्नाव: सांसद साक्षी महाराज का राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर दिया ये बयान

सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि लोग रात में सपने देखते हैं। लेकिन ‌प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सत्ता से बेदखल करने का सपना लोग दिन में देख रहे हैं। 2047 तक ऐसा कुछ नहीं होगा। इन लोगों को दिन में सपना देखने दीजिए। इसके साथ उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव पर भी बड़ा हमला किया है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी 80 की 80 सीटों पर जमानत जब्त हो जाएगी। बीजेपी सभी सीटों पर चुनाव जीत रही है। साक्षी महाराज अपने कैंप कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।

सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि कांग्रेस और राहुल गांधी का सूर्य अस्त होने वाला है। इसलिए बौखला गए हैं कि यह क्या हो रहा है? राजस्थान उनके हाथ से जा रहा है। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि भारत माता की जय का नारा लगाते हुए देश के वीर सपूत फांसी के फंदे पर चढ़ गए। सीने पर गोली खाकर शहीदों ने देश को आजाद कर दिया। यह बयान शहीदों का अपमान है। इसका जवाब उन्हें देना पड़ेगा।

335 सीटें लेकर पूर्ण बहुमत में आएंगे

लोकसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी के बयानों पर प्रतिक्रिया देते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि हम 335 सीटें लेकर पूर्ण बहुमत से सत्ता में आ रहे हैं। उत्तराखंड के टनल में 41 मजदूरों के फंसे होने और रेस्क्यू के संबंध में साक्षी महाराज ने कहा कि इसकी चिंता उत्तराखंड के मुख्यमंत्री, प्रधानमंत्री और एनडीआरएफ को थी। सभी को चिंता थी कि कैसे मजदूरों को सुरक्षित निकाला जाए।

यह भी पढ़ें: कोहरे का कहर, अनियंत्रित मौरंग भरा डंपर खंती में गिरा, चालक परिचालक की मौत

राहुल गांधी, प्रधानमंत्री को टारगेट कर रहे हैं

राहुल गांधी ने प्रधानमंत्री के लिए पनौती, जेबकतरा जैसे शब्द कहे हैं। जबकि उनकी सदस्यता पर भी एक बार खतरा उत्पन्न हो गया था। इसके बाद ही प्रधानमंत्री को टारगेट कर रहे हैं के सवाल पर साक्षी महाराज ने कहा कि राहुल गांधी का सूर्य पूरी तरह से अस्त हो चुका है। उनके साथ खिसियानी बिल्ली खंबा नोचे वाली स्थिति है।