
उत्तर प्रदेश उन्नाव के सांसद साक्षी महाराज ने राहुल गांधी के साथ विपक्ष पर जोरदार हमला बोला है। उन्होंने कहा कि विपक्ष खिसियानी बिल्ली खंबा नोचने की स्थिति में है। जबकि राहुल गांधी पर बोले उन्हें इस बात का ज्ञान नहीं है कि कहां बोलना चाहिए, क्या नहीं बोलना चाहिए? विदेश में जाकर हिंदुस्तान की बात करना राष्ट्रद्रोह है।
सांसद साक्षी महाराज अपने आवास पर पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। उन्होंने कहा कि पुलिस को अपना काम करने का अधिकार है। गुंडों का इलाज पुलिस की गोली है, डंडा है। गुंडों की जाति, धर्म और मजहब नहीं देखना चाहिए। गुंडा गुंडा होता है। चाहे किसी जाति का हो। पुलिस ऐसे गुंडों के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
विपक्ष शोर-शराबा कर संसद का समय बर्बाद कर रहा है
सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि विपक्ष "खिसियानी बिल्ली खंभा नोचने" की स्थिति में है। भारत के उपराष्ट्रपति धनकर ने यह भी कहा है कि माइक खुला रहता है, बोलने की स्वतंत्रता है। लेकिन जिनके पास कोई मुद्दा नहीं है, केवल शोर शराबा करते है। भारतीय संसद का समय बर्बाद करने का प्रयास करते हैं। बोले हिंदुस्तान की बात विदेश में जाकर करना राष्ट्रद्रोह है।
राहुल गांधी पर बोलना ठीक नहीं है
साक्षी महाराज ने कहा कि राहुल गांधी पूरी तरह से बौखलाए हुए हैं। क्या बोलना चाहिए, क्या नहीं बोलना चाहिए, कब बोलना चाहिए, कब नहीं बोलना चाहिए? इसका ज्ञान उन्हें नहीं है। ऐसे व्यक्ति के बारे में बोलना ठीक नहीं है।
Published on:
12 Mar 2023 10:04 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
