18 जनवरी 2026,

रविवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जय श्री राम कहने पर हत्या: मुख्य आरोपी काले खां सहित चार गिरफ्तार

उन्नाव में 'जय श्री राम कहने पर हत्या' मामले में मुख्य आरोपी सहित चार को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।‌ मौत के बाद दर्ज मुकदमे में हत्या की धारा को जोड़ा गया है। ‌

2 min read
Google source verification
जय श्री राम कहने पर हत्या मामला, मुख्य आरोपी काले खां सहित चार गिरफ्तार

घटना के बाद पुलिस सतर्क

उन्नाव में जय श्री राम कहने पर हुई हत्या के आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। दर्ज मुकदमे में मौत के बाद आईपीसी की धारा में वृद्धि की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक ने इस संबंध में जानकारी देते हुए बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। आपको बता दे गंगा घाट थाना क्षेत्र के चंपा पुरवा मोहल्ले में 22 जनवरी मंदिर में धार्मिक कार्यक्रम की तैयारी चल रही थी। जिसके लिए स्थानीय लोग से सहयोग मांग रहे थे। इस दौराने जय श्री राम के नारे लगे। जिस पर आक्रोशित हिस्ट्रीशीटर ने ईट पत्थर से हमला करके दो लोगों को गंभीर रूप से घायल कर दिया। जिसमें से एक की उपचार के दौरान मौत हो गई थी। देर रात डीएम और एसपी ने मृतक परिजनों से बातचीत की। आश्वासन दिया था कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। ‌

यह भी पढ़ें: कानपुर: अराजक तत्वों ने प्राचीन शिव मंदिर के शिवलिंग के पास की खुदाई, भक्तों में आक्रोश

बीते 14 जनवरी को गंगा घाट थाना क्षेत्र के चंपा पुरवा में पत्थरबाजी की घटना हुई थी। हिस्ट्रीशीटर के हमले से विनोद कश्यप की कानपुर अस्पताल में मौत हो गई थी। ‌जबकि दुर्गा शंकर घायल हो गए थे। मौत के बाद आक्रोशित लोगों ने उन्नाव कानपुर गंगा पुल के पास जाम लगा दिया था।‌ कड़ी मशक्कत के बाद पुलिस जाम हटवाने में सफल रही थी। आक्रोशित मृतक परिजनों से मिलने के लिए सदा विधायक पंकज गुप्ता भी गए थे। हिंदू जागरण मंच के प्रांतीय मंत्री विमल द्विवेदी ने पुलिस पर तहरीर बदलने का भी आरोप लगाया है।

क्या कहते हैं अपर पुलिस अधीक्षक?

सदर विधायक और हिंदू जागरण मंच के बयानों के बाद पुलिस दबाव में आई। रात में ही चार लोगों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। आरोपियों की गिरफ्तारी की जानकारी आज सुबह दी। जिसमें काले खां, छोटू खां, सुहेल, जमशेद शामिल है। अपर पुलिस अधीक्षक अखिलेश कुमार ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।