
अन्नू टंडन ने कहा चुनाव जीतने के लिए मैदान में नहीं उतर रहे हैं बल्कि...
उन्नाव. पूर्व सांसद अन्नू टंडन ने कहा कि केवल चुनाव जीतने के लिए चुनाव मैदान में नहीं उतर रहे हैं। बल्कि लोकसभा चुनाव देश में सुख शांति अमन चैन व लोकतंत्र को बचाने के लिए लड़ा जा रहा है। पूर्व सांसद अन्नू टंडन कांग्रेस हाईकमान द्वारा जारी की गई लोकसभा प्रत्याशियों की पहली सूची में नाम शामिल होने के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उक्त विचार व्यक्त की। उन्होंने राहुल गांधी और प्रियंका गांधी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हमारे कार्यों से संतुष्ट होकर विश्वास जताया है।
उत्साह से लबरेज कांग्रेसियों ने किया जमकर नारेबाजी
श्रीमती टंडन ने विश्वास जताया कि उन्नाव के लोग अपनी बहन के साथ कंधे से कंधा मिलाकर लोकतंत्र को बचाने वाह राहुल व प्रियंका गांधी के हाथों को मजबूत करने में साथ देंगे। इसके पूर्व कांग्रेस हाईकमान द्वारा जारी की गई सूची में पूर्व सांसद अन्नू टंडन का नाम देखकर कांग्रेसियों में उत्साह की लहर दौड़ गई। उन्होंने पूर्व सांसद के आवास पर पहुंचकर जमकर नारेबाजी की और पूर्व सांसद अन्नू टंडन की अगवानी की। इस मौके पर शहर अध्यक्ष अमित शुक्ला, अजय श्रीवास्तव, वीर प्रताप सिंह, अवधेश सिंह, संजय निगम, अंकित सिंह परिहार, अनवर खुर्शीद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।
Published on:
08 Mar 2019 10:23 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
