23 जनवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika LogoSwitch to English
icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Unnao news: निकाय चुनाव 2023 मतगणना में लगाए गए 1420 कर्मचारी, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

Nikay chunav 2023 की मतगणना 13 मई को होगी। इसके लिए प्रशासन ने पहले से यह सभी तैयारियां कर ली है। मतगणना स्थल की सुरक्षा के लिए चाक चौबंद व्यवस्था की गई है।

less than 1 minute read
Google source verification
Unnao news: निकाय चुनाव 2023 मतगणना में लगाए गए 1420 कर्मचारी, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

Unnao news: निकाय चुनाव 2023 मतगणना में लगाए गए 1420 कर्मचारी, सुरक्षा के व्यापक इंतजाम

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में निकाय चुनाव 2023 की मतगणना के लिए जिला प्रशासन लगातार बैठकों की दौड़ कर रहा है मतगणना स्थल का भी निरीक्षण किया जा रहा है डीएम अपूर्वा दुबे ने जिले में बनाए गए सभी मतगणना स्थलों के विषय में जानकारी प्राप्त की। आज प्रेक्षक और डीएम ने हसनगंज बांगरमऊ तहसील क्षेत्र में बनाए गए मतगणना केंद्रों का का निरीक्षण किया। संयुक्त निर्वाचन आयुक्त एवं विभागाध्यक्ष सुधा वर्मा ने सभी जिलाधिकारियों को पत्र भेजकर बताया है कि मतदान के बाद विजय जुलूस निकालने में प्रतिबंध है। आयोग के निर्देशों का पालन किया जाए।

अधिकारियों ने मतगणना केंद्र में स्ट्रांग रूम, सीसीटीवी व्यवस्था, पुलिस फोर्स की तैनाती, मीडिया गैलरी सहित अन्य चीजों के विषय में जानकारी प्राप्त की। प्रेक्षक राजेश कुमार और जिला निर्वाचन अधिकारी अपूर्वा दुबे ने हसनगंज तहसील के मतगणना स्थल कुंवर राम भरोसे महाविद्यालय और जीजीआईसी बांगरमऊ में बनाए गए मतगणना केंद्र का निरीक्षण किया।

सभी व्यवस्थाएं पहले से सुनिश्चित कर लें

अधिकारियों ने सभी मतगणना कर्मियों को निर्देशित किया कि अपने क्षेत्र से संबंधित मतगणना केंद्रों पर आवश्यक व्यवस्थाएं अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करा ले। ताकि मतगणना के दौरान किसी प्रकार की कोई असुविधा ना हो।

यह भी पढ़ें: Video story: पॉलिटेक्निक की संयुक्त प्रवेश परीक्षा की तारीख की घोषणा

1420 मतदान कर्मी लगाए गए

इसके पहले मतगणना पर्यवेक्षक और सहायक के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कुल 1420 कर्मियों को मतगणना से संबंधित प्रशिक्षण दिया गया। डीएम ने कहा की मतगणना कर्मी सभी संबंधित प्रक्रियाओं को अच्छी तरह से जान लें। जिससे मतगणना निष्पक्ष एवं पूरी पारदर्शिता के साथ संपन्न कराया जा सके। सदर तहसील के अंतर्गत डीएसएन कॉलेज में मतगणना की तैयारी की गई है।