28 अक्टूबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

निपुण एसेसमेंट टेस्ट: 25 और 26 नवंबर को, परिषदीय और केजीवीबी विद्यालय के जारी हुआ आदेश

Nipun assessment test सरल एप के माध्यम से निपुण एसेसमेंट टेस्ट की परीक्षा आयोजित की जाएगी। इस संबंध में महानिदेशक कार्यालय लखनऊ से जिलाधिकारी को पत्र भेजा गया है। यह परीक्षा दो दिनों में होगी। इस संबंध में उप जिलाधिकारी और खंड विकास अधिकारियों को पत्र भेजा गया है।
less than 1 minute read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

उन्नाव

•

image

Narendra Nath Awasthi

•

Updated: 24 Nov 2024, 2:56 PM IST

जिलाधिकारी गौरांग राठी फाइल फोटो

Nipun assessment test सरल एप के माध्यम से निपुण एसेसमेंट टेस्ट (NAT) नेट की परीक्षा होगी। इस जिलाधिकारी ने आदेश जारी किया है। उन्होंने बताया है कि महानिदेशक स्कूल शिक्षा एवं राज्य परियोजना निदेशक कार्यालय लखनऊ से आदेश मिला है। जिलाधिकारी ने सभी उप जिलाधिकारियों और खंड विकास अधिकारियों को निर्देशित किया है। अपने आदेश में जिलाधिकारी गौरांग राठी ने बताया है कि 6 नवंबर 2024 को महानिदेशक कार्यालय से आदेश प्राप्त हुआ है। जिसके अनुसार जिले के सभी परिषदीय और केजीबीवी विद्यालयों में निपुण एसेसमेंट टेस्ट आयोजित की जाएगी।

यह भी पढ़ें: विधायक नसीम सोलंकी बोली- वह महाराजगंज जेल जाएंगी, अमिताभ बाजपेई ने कहा कानपुर है रामपुर नहीं

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के जिलाधिकारी कार्यालय से जारी सूचना के अनुसार यह परीक्षा 25 और 26 नवंबर को होगी। उन्होंने सभी संबंधित अधिकारियों को परीक्षा के निरीक्षण और पर्यवेक्षण के संबंध में आदेश जारी किया है। जिसके अनुसार निपुण एसेसमेंट टेस्ट परीक्षा सकुशल संपन्न कराई जा सके। इस संबंध में जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी भी आख्या मांगी गई है।

इन्हें भी सूचित किया गया

डीएम ने अपने आदेश में बताया है कि 25 और 26 नवंबर को यह परीक्षा सुबह 9.30 बजे से 11.30 बजे तक होगी। पहले दिन 25 नवंबर को कक्षा 1 से 3 और 26 नवंबर को कक्षा चार से आठ तक की परीक्षा होगी। इस संबंध में मुख्य विकास अधिकारी, प्राचार्य डायट, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी और सभी खंड शिक्षा अधिकारियों को सूचित किया गया है।

बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग