1 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

चाकुओं से गोद कर किशोरी की कर दी थी हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

लड़की के शरीर पर चाकुओं के 16 घाव पाए गए...

2 min read
Google source verification
Police arrested girl murderer Unnao crime news

चाकुओं से गोद कर किशोरी की कर दी थी हत्या, पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

उन्नाव. किशोरी लखनऊ के ट्रामा सेंटर में आखिरकार जिंदगी की जंग हार गई। जिसे एक सिरफिरे ने उस समय चाकुओं से गोदकर गंभीर रूप से घायल कर दिया था। जब वह माता के दर्शन करने के लिए जा रही थी। जिसके शरीर पर चाकुओं के 16 घाव पाए गए। लखनऊ के ट्रामा सेंटर में हुई मौत के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करा कर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच गांव ले कर आई। जहां पुलिस की मौजूदगी में ही शव का अंतिम संस्कार कराया गया। इसके पूर्व गांव में शव पहुंचते ही ग्रामीणों का रोष चरम पर था। पुलिस अधीक्षक ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। हमले से पहले भी आरोपी मृतका के घर जाकर धमकी दे चुका था। ग्रामीणों का कहना था कि आरोपी की गलत हरकतों के कारण उसकी पत्नी छोड़ कर मायके चली गई थी। जबरन वह मृतका के साथ प्रेम संबंध बनाए रखना चाहते। घटना के पहले उसने अपने दोस्त के साथ शराबी पी थी। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जबकि दूसरा भी फरार है।


हत्यारोपी युवक की गलत हरकतों से पत्नी चली गई थी मायके


बांगरमऊ कोतवाली क्षेत्र के फतेहपुर खालसा गांव निवासी रजनी पुत्री रामबली रैदास को गांव के ही रहने वाले अर्जुन ने उस समय चाकू से हमला बोल दिया।जब रजनी नवरात्र के पहले दिन माता के दर्शन कर वापस आ रही थी। पहले से घात लगाए बैठे अर्जुन ने अपने साथी के साथ मिलकर ताबड़तोड़ चाकू से मारने लगा। जिससे वह खून से लथपथ हो गई।ताबड़तोड़ हमले से भयभीत साथ चल लड़कियां मौके से भाग निकली और जाकर घर में पूरी जानकारी दी। जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंचे परिजनों ने पहले स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। जहां से उसे ट्रामा सेंटर रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही ग्रामीणों में रोष व्याप्त हो गया। परिजनों में कोहराम मच गया।

पुलिस अधीक्षक ने भी घटनास्थल का किया निरीक्षण


इधर पुलिस अधीक्षक पुष्पांजलि देवी ने भी घटनास्थल का निरीक्षण किया। परिजनों से बातचीत की गांव में तनाव बढ़ता देख बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात कर दिया गया। आरोपी की तलाश में लगी पुलिस को बड़ी सफलता मिली जब पुलिस ने अर्जुन को गिरफ्तार कर लिया। दूसरा आरोपी अजय पाल अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। इसके साथ ही घटना में प्रयुक्त की गई चाकू को भी पुलिस ने बरामद कर लिया। जैसे ही पुलिस आरोपी अर्जुन को पकड़कर कोतवाली पहुंची। मौके पर खड़े आधा सैकड़ा से ज्यादा महिला पुरुष आरोपी की धुनाई के लिए दौड़ पड़े। लेकिन इसी बीच पुलिस ने किसी तरह से अर्जुन को बचाकर लॉकअप में डाल दिया। अपर पुलिस अधीक्षक अष्टभुजा प्रसाद सिंह ने भी गांव का निरीक्षण किया और परिजनों से बातचीत की उन्होंने परिजनों को आश्वासन दिया कि आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। मोहित मंदिरों के आसपास महिला पुलिस के साथ सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई।


बड़ी खबरें

View All

उन्नाव

उत्तर प्रदेश

ट्रेंडिंग