15 जनवरी 2026,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

होम

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुलिस की 25-25 हजार के दो इनामी अभियुक्तों के साथ मुठभेड़, एक को लगी गोली दूसरा फरार

Police encounter with two wanted accused उन्नाव में पुलिस के साथ हुई मुठभेड़ में 25 हजार रुपए के इनामी को गोली लगी है। जबकि एक साथी भागने में सफल रहा। एएसपी ने बताया कि पकड़ा गया लूटेरा दंपति के साथ लूट में शामिल था। ‌

2 min read
Google source verification

उन्नाव में वाहनों की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान काले रंग की पल्सर बाइक निकली। पुलिस ने रोकने का प्रयास किया। जिस पर बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक व्यक्ति को गोली लगी। दूसरा मौके से भागने में सफल रहा। पुलिस ने घायल को सौ सैय्या अस्पताल में भर्ती कराया है। अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पुलिस और एसओजी के साथ हुई मुठभेड़ में एक को गोली लगी है। जिसकी पहचान बीते 29 नवंबर को दंपति के साथ हुई लूट की घटना में शामिल अभियुक्त के रूप में हुई है। मामला बिहार थाना क्षेत्र का है।

यह भी पढ़ें: खुशखबरी- कक्षा 1 से 8 तक के विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश की घोषणा, 15 दिनों की छुट्टी

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में बिहार थाना क्षेत्र के पाटन-धमनी खेड़ा मार्ग पर बिहार थाना पुलिस चेकिंग अभियान चला रही थी। मौके पर एसओजी की भी टीम मौजूद थी। इसी दौरान काले रंग की पल्सर बाइक मौके से निकाली। जिसमें दो लोग बैठे थे। पुलिस ने दोनों को रुकने का इशारा किया। इस दौरान बाइक सवारों ने पुलिस पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में चली गोली से बाइक सवारों में हड़कंप मच गया। एक साथी मौके से भाग निकला। जबकि सूरज सिंह पुत्र लल्लन सिंह निवासी रनागढ़ी थाना मांखी को गोली लग गई। जिससे वह घायल हो गया। पुलिस ने घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

क्या कहते हैं अपर पुलिस अधीक्षक?

अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पकड़े गए सूरज सिंह ने कबूल किया है कि 29 नवंबर को बिहार थाना क्षेत्र के देवारा नहर पुल पर दंपति के साथ हुई लूट की घटना में शामिल था। लुटेरों पर पुलिस ने 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया था। मौके से काले रंग की पल्सर मोटरसाइकिल और अवैध तमंचा भी बरामद हुआ है।