उन्नाव

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की जन आक्रोश रैली से विपक्षी पार्टियों के माथे में शिकन कुछ इस प्रकार करने आ रही उलट पर

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की जन आक्रोश रैली 9 दिसंबर को, संविधान बचाओ - समता लाओ - देश बचाओ,

2 min read
Nov 27, 2018
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी की जन आक्रोश रैली से विपक्षी पार्टियों के माथे में शिकन कुछ इस प्रकार करने आ रही उलट पर

उन्नाव. प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया आगामी 9 दिसम्बर को होने वाली संविधान बचाओ-समता बचाओ-देश बचाओ रैली का आयोजन कर रही है। जिसमें अपनी ताकत का एहसास प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया विपक्षी पार्टियों को करायेगी। आज प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के जिलाध्यक्ष सतीश कुमार शुक्ला ने पत्रिका से बातचीत के दौरान उक्त विचार व्यक्त किया। उन्होने कहा कि आज नवजवान बेरोजगारी की मार से पीड़ित है। वहीं देश और प्रदेश की कानून व्यवस्था बद से बदतर हो गयी है। बात महिला सशक्तिकरण की होती है। जबकि महिलाओं पर अत्याचार, उनका उत्पीड़न, हिंसा चरम पर है। ऐसे में महिला सशक्तिकरण की बात बेईमानी है। प्रेसवार्ता के दौरान प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया के कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद थे।


प्रदेश की कानून व्यवस्था बद से बदतर

जिलाध्यक्ष श्री शुक्ल ने कहा कि प्रदेश सभी क्षेत्रों में पिछड़ रहा है। सरकारी सरंक्षण में खुलेआम में भूमाफिया अवैध खनन, रंगदारी, फिरौती, हत्या जैसे जघन्य अपराध हो रहा है। जिनके खिलाफ सख्त कार्रवायी किये जाना आवश्यक है। न्याय के लिये पीड़ित दर दर की ठोकरे खा रहा है। मंहगाई, स्वास्थ्य, सड़क, बिजली, रोजगार, शिक्षा जैसी मूलभूत जरूरतों को पूरा करने के लिये सभी जूझ रहे है। उन्होने कहा कि देश की जनता को इस समस्या को निजात दिलाने के लिये प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया संघर्षशील है। जीएसटी, नोटबंदी से उद्योग, व्यापार आदि कठिन दौर से गुजर रहा है। रैली में इस पर व्यापक रूप से चर्चा होगी। इस मौके पर सार्थक प्रस्ताव पारित किये जायेगें।


बहुजन मुक्ति मोर्चा करेगी सहयोग

सतीश शुक्ला ने कहा कि आगामी 9 दिसम्बर को होने वाली जनाक्रोश रैली संविधान बचाओ-समता लाओ-देश बचाओ में जिले से हजारों की संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित हो ने के लिये जायेगें। रैली में पार्टी के सहयोगी बहुजन मुक्ति मोर्चा के कार्यकर्ता भी अहम भूमिका निभायेगें। कैम्प कार्यालय में बातचीत के दौरान पार्टी के कार्यकर्ता भी मौजूद थे। जिनमें आलोक निगम, अधिवक्ता रजनीश चंदेल, राजेन्द्र बाजपेई, ऋतुराज सिंह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

Published on:
27 Nov 2018 09:16 pm
Also Read
View All

अगली खबर