
अगस्त महीने में कई महत्वपूर्ण त्योहार पड़ रहे हैं। जिससे सार्वजनिक अवकाश की संख्या भी बढ़ गई है। स्वतंत्रता दिवस, रक्षाबंधन और जन्माष्टमी का पर्व अगस्त महीने में है। इसके अतिरिक्त पांच शनिवार और चार रविवार पड़ रहे हैं। जिससे उन संस्थाओं को भी छुट्टी की संख्या बढ़ रही है। जहां पर 5 दिन का कार्य होता है। ऐसे में कहा जा सकता है कि अगस्त महीने में कुल 12 छुट्टियां मिल रही है। वैसे स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उद्योग धंधे और बाजार में बंदी रहती है। लेकिन सरकारी कार्यालय में झंडा रोहण को लेकर कर्मचारियों की उपस्थिति अनिवार्य रहती है। स्कूलों में भी झंडारोहण किया जाता है।
15 अगस्त का दिन इस बार बृहस्पतिवार को पड़ रहा है। इस दिन सभी उद्योग-धंधे, दुकान में बंद रहते हैं। लेकिन सभी संस्थाओं में तिरंगा फहराया जाता है। सरकारी और अन्य संस्थाओं में झंडारोहण होता है। लेकिन आम लोगों का कार्य नहीं होता है।
इसके अतिरिक्त 19 अगस्त को भाई बहन का पर्व रक्षाबंधन पड़ रहा है। जिसे धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन सार्वजनिक अवकाश रहता है। जबकि 26 अगस्त को जन्माष्टमी है। इस अवसर पर भी सार्वजनिक अवकाश रहता है। जन्माष्टमी मंगलवार के दिन है। भारतीय जीवन बीमा निगम में 5 दिन का कार्य दिवस (working day) होता है। इस महीने कुल पांच शनिवार हो रहे हैं। जबकि चार रविवार हैं। ऐसे में एलआईंसी कर्मचारियों को 12 दिन की छुट्टी मिल रही है।
Updated on:
16 Jul 2024 08:06 am
Published on:
15 Jul 2024 03:42 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
