5 फ़रवरी 2026,

गुरुवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

टूटी पटरी से निकल गई एक्सप्रेस-पैसेंजर ट्रेन, पता चलने पर मचा हड़कंप

रेल पथ निरीक्षक की निगरानी में ठीक किया गया टूटी रेल पटरी

2 min read
Google source verification
Railway track crack in Unnao UP hindi news

टूटी पटरी से निकल गई एक्सप्रेस-पैसेंजर ट्रेन, पता चलने पर मचा हड़कंप

उन्नाव. रेल हादसों से रेल प्रशासन कोई सबक नहीं ले रहा है मौसम के बदलाव के साथ पटरी चटकने या टूटने की घटनाओं में में बढ़ोतरी की काफी गुंजाइश बढ़ जाती है इसके बाद भी रेल प्रशासन की लापरवाही में किसी भी प्रकार की कमी नहीं आ रही रेल पटरियों में चलने वाले गैंगमैन और उनके अधिकारी अभी भी सजग होने का नाम नहीं ले रहे हैं जिससे हादसे होने की संभावनाएं बनी रहती हैं। इसी प्रकार का एक मामला कानपुर लखनऊ रेल मार्ग पर उस समय सामने आया जब टूटी पटरी से एक्सप्रेस ऑफ पैसेंजर गाड़ियां दर्द गाते हुए निकल रही थी इसी बीच टूटी पटरी की जानकारी यात्रियों ने स्टेशन मास्टर को दी उसके बाद जागा रेल प्रशासन और रेल पथ निरीक्षक के नेतृत्व में पटरी को दुरुस्त करने का कार्य शुरू किया गया।


2017 ने देखे कई बड़े हादसे, कई दिनों तक बाधित रेल मार्ग

लखनऊ कानपुर के बीच स्थित रेलमार्ग नहीं गत वर्ष कई रेल हादसा को देखा है जिसमें कई दिनों तक यातायात बाधित रहा गनीमत रही कि इन हादसों में कोई जान माल का नुकसान नहीं हुआ परंतु हादसे की गंभीरता इस बात से होती है कि कई कई दिनों तक लखनऊ कानपुर के बीच यातायात ठप रहा और ट्रेन को दूसरे मार्गो से भेजा गया इस बीच कई उच्चाधिकारियों ने लखनऊ कानपुर के बीच के रेल मार्ग का निरीक्षण भी किया पटरियों को बदलने काप्रयास भी किया गया परंतु परिणाम वही ढाक के तीन पात अभी भी कानपुर लखनऊ डाउन रेल मार्ग पर टूटी पटरी आ सामने आ रही है। जो रेल कर्मचारियों की लापरवाही का नतीजा है। जिनकी लापरवाही से बड़े बड़े हादसे हो रहे हैं। इसके बाद भी रेल विभाग सबक नहीं ले रहा है। रेल पथ की निरीक्षण मैं लगे गैंगमैन खानापूरी करके अपनी जिम्मेदारी पूरी समझते हैं। जिसके कारण पटरियों की हकीकत से वह अनभिज्ञ रहते हैं। इसी का नतीजा है कानपुर लखनऊ रेल मार्ग पर पटरी का चटकना। टूटी पटरी से धड़धड़ाते हुए हुए पैसेंजर और एक्सप्रेस ट्रेन गुजर गई। यह कहो कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ। वरना कानपुर लखनऊ रेल मार्ग एक बार फिर देश-विदेश में चर्चा में आ जाता और तमाम प्रकार की बातें सामने आती। कानपुर पुल वाया किनारा रेलवे स्टेशन के निकट अचानक टूटी पटरी की जानकारी स्टेशन मास्टर को मिली। उन्होंने तत्काल इसकी जानकारी रेल पथ निरीक्षक को दी। रेल पथ निरीक्षक ने पटरी टूटी होने की जानकारी मिलते ही मौके पर गैंगमैन को लगा कर टूटी पटरी को दुरुस्त किया। पटरी मरम्मत के दौरान कानपुर लखनऊ डाउन रेल मार्ग पर यातायात बाधित रहा।जिस से कई ट्रेनें लेट हुई।