
दुष्कर्मी को पकड़ने की पुलिस नहीं जुटा पा रही हिम्मत, पीड़िता को मिल रही धमकी
उन्नाव. शासन की मंशा पर पुलिस महकमा पूरी तरह मट्ठा डालने का काम कर रहा है। कभी मुकदमा पंजीकृत कराने के लिए लोगों को थाना कोतवाली, पुलिस अधीक्षक से लेकर लखनऊ में बैठे पुलिस के उच्च अधिकारी व मुख्यमंत्री तक की फरियाद लगानी पड़ती है तो कभी मुकदमा पंजीकृत होने के बाद आरोपियों को गिरफ्तारी के लिए पीड़ित को भटकना पड़ता है। इसी प्रकार का एक मामला उस समय पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा। जब दुष्कर्म की शिकार किशोरी न्याय की आस में पुलिस अधीक्षक की चौखट पर हाजिरी लगाने पहुंची। पीड़िता मूलतः बिहार की रहने वाली है। जो बैंक में अपना खाता खुलवाना चाहती थी। खाता खुलवाने के बहाने मोटरसाइकिल में बैठाकर ले गया युवक ने उसके साथ मुंह काला किया। दुष्कर्म की शिकार पीड़िता पुलिस के पास पहुंची। पुलिस ने मामला तो दर्ज कर लिया। लेकिन अब आरोपी दबंग को गिरफ्तार करने की हिम्मत नहीं जुटा पा रही है। किशोरी ने पुलिस अधीक्षक को शिकायती पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है।
बिहार थाना क्षेत्र की घटना
मामला बिहार थाना क्षेत्र का है। पीड़िता ने बताया कि विगत 28 मई को बैंक में खाता खुलवाने जा रही थी रास्ते में गांव का रहने वाला उमाशंकर यादव मिल गया। मैंने उससे कहा मेरा खाता नहीं खुल रहा। इस पर उसने कहा चलो खाता खुलवा देंगे। इस पर पीड़िता उमाशंकर यादव के साथ भगवंत नगर थाना बिहार स्थित पंजाब नैशनल बैंक गई। जहां उमाशंकर की मदद से उसका खाता खुल गया। पीड़िता ने बताया कि शाम को जब वापस आ रही थी तो उमाशंकर यादव कहने लगा सब्जी ले ले फिर चलते हैं। इसी बीच उसने आम के जूस में नशे का चीज मिलाकर उसे पिला दिया।
बेहोश करके दिया घटना को अंजाम
जिससे वह नशे में हो गई ।उमाशंकर ने उसे कमरे में बंद करके घर चला गया। जब उसे 9:00 बजे होश आया तो सारी बात उसकी समझ में आई। तब तक इज्जत लुट चुकी थी। पीड़िता ने बताया कि अपनी आपबीती सुनाने न्याय पाने के लिए हुआ बिहार थाना गई। जहां बिहार थाना पुलिस ने उमाशंकर यादव के खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर उसे मेडिकल के लिए भेज दिया और उसके बयान भी हुए। लेकिन उसके बाद पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। जबकि वह विगत 2 माह से पुलिस थाने के चक्कर लगा रही। उमाशंकर उसके साथी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। पुलिस अधीक्षक को दिए तहरीर में पीड़िता ने न्याय की गुहार लगाई है।
Published on:
10 Jul 2018 12:54 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
