
Sakshi Maharaj big attack on opposition leaders regarding Waqf Amendment Bill उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि जिस प्रकार खेत में दवा डालने से कीड़े बिलबिलाते हैं। इसी प्रकार देश को खोखला करने वाले, धोखा देने वाले बिलबिला रहे हैं। साक्षी महाराज सिंचाई विभाग के नये कार्यालय के लिए भूमि पूजन कर रहे थे। इस दौरान पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि जो लोग राष्ट्र के साथ धोखा और खोखला कर रहे थे। इसी प्रकार वक्फ बिल संशोधन बिल के विरोध में नेता बिलबिला रहे हैं। यह स्वाभाविक है। हमें अपने जेब में रखे नोट को दान करने का अधिकार है। लेकिन दूसरे की संपत्ति को दान करने का कोई अधिकार नहीं है। पश्चिम बंगाल में उन्होंने कहा कि वहां पर अंतिम स्थितियां है। बहुत जल्दी बीजेपी की सरकार बनेगी।
उत्तर प्रदेश के उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने वक्फ बिल का विरोध करने वाले नेताओं की तुलना खेत के कीड़े से की। उन्होंने कहा कि लोकसभा सुबह 3 बजे तक चली और राज्यसभा 4 बजे तक चली। अभी तक इतना लंबा सेशन कभी नहीं चला। लोकतंत्र में सभी को बोलने का अधिकार है। लेकिन वक्फ बिल संशोधन कानून को देश ने स्वीकार किया है। यहां तक की मुसलमानों ने भी इस मामले में खुशियां प्रकट की है।
साक्षी महारानी कहा कि साढ़े दस लाख लोगों के जमीनों का विवाद चल रहा है। मोदी और अमित शाह ने इस कार्य से मुस्लिम भी खुश है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कह चुके हैं कि कागज दिखाओ जमीन ले जाओ। सुप्रीम कोर्ट में मामला जाने को लेकर साक्षी महाराज ने कहा कि देश बाबा साहब भीमराव अंबेडकर के संविधान से चलेगा। सुप्रीम कोर्ट में भी उन्हें सफलता मिलेगी। इस मौके पर साक्षी महाराज ने सिंचाई विभाग के लिए बनाए जा रहे हैं। नए कार्यालय का भूमि पूजन किया। यह भवन 4.5 करोड़ रुपए की लागत से बन रहा है।
Published on:
05 Apr 2025 06:53 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
