
Sakshi
उन्नाव. राहुल गांधी और प्रियंका द्वारा हिंदू मंदिर व संगम नहाने की चर्चा पर साक्षी महाराज ने विवादित बयान देते हुए कहा कि यह लोग कालनेमि की तरह दिखावा कर रहे हैं। उन्होंने कहा राहुल गांधी गिरगिट की तरह रंग बदलते हैं। राहुल - प्रियंका का संगम स्नान मात्र दिखावा है। राहुल गांधी फेल हो गए, इसलिए वह प्रियंका को लेकर आए हैं। प्रियंका भी सफल नहीं हो पाएंगी।
हमारे राम मंदिर निर्माण की बात करेगा हम उसे ही वोट देंगे-
क्षेत्रीय सांसद साक्षी महाराज सेक्टर संयोजक की बैठक में भाग लेने के लिए आए थे। उन्होंने कहा कि योगी आदित्यनाथ बहुत बड़े प्रदेश के मुख्यमंत्री हैं। कोर्ट आदेश दे दे तो उनकी वानर सेना ही 24 घंटे में मंदिर निर्माण कर देगी। भारतीय जनता पार्टी, संत समाज वा हिंदू संगठन राम मंदिर की लड़ाई लड़ रहे हैं। किसी अन्य पार्टी की मां ने दूध पिलाया है जो राम मंदिर के निर्माण की बात कर रहे हैं, अयोध्या की बात करें। इसीलिए प्रयागराज कुंभ में साधु महात्मा आगामी 31 जनवरी को धर्म संसद में इस बात की चर्चा करेंगे, जो हमारे राम मंदिर निर्माण की बात करेगा हम उसे ही वोट देंगे।
अखिलेश यादव को लेकर कहा यह-
एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि धर्म संसद में चर्चा के बाद मोदी जी ने अपने मन की बात में राम मंदिर का जिक्र किया। भाजपा नहीं दे रही है विपक्षी पार्टियां डर के मारे कोलकाता में गठबंधन की बात कर रहे हैं। मोदी जी पिछली बार से भी अधिक बहुमत से केंद्र में सरकार बनाएंगे। क्षेत्रीय सांसद ने कहा कि जनता सब जानती है। देश बदल रहा है। आज देश प्रगति की राह पर है। अखिलेश यादव को छोटी सी मारुति कार में बैठाने भर के सांसद नहीं मिलेंगे।
Published on:
27 Jan 2019 06:45 pm
