
Sakshi Maharaj said about India Pakistan war उन्नाव सांसद साक्षी महाराज ने भारत-पाकिस्तान के बीच हुए युद्ध और सीजफायर के बाद बने माहौल पर बड़ी प्रतिक्रिया दी। मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के बयान पर उन्होंने कहा कि कोर्ट ने मामले को संज्ञान में लिया है। पार्टी भी बहादुर बेटियों के सम्मान में कोई आंच नहीं आने देगी। इसके साथ ही उन्होंने अखिलेश यादव जैसे नेताओं के खिलाफ राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज करने को कहा। डोनाल्ड ट्रंप, पाकिस्तान, कश्मीरी पंडित, बाबासाहेब अंबेडकर पर भी बयान दिया। साक्षी महाराज बीजेपी कार्यालय में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।
साक्षी महाराज ने कहा कि देश के अंदर पहली बार शांति नहीं युद्ध की बात हो रही है। लोग सीमा पर लड़ने को तैयार हैं। हिंदू, मुसलमान सभी पाकिस्तान के खिलाफ हैं। लोग चाहते थे कि दो दिन और युद्ध चल जाता। आज देश का प्रत्येक नागरिक सैनिक बनकर बात कर रहा है।
कांग्रेस पर बोलते हुए साक्षी महाराज ने कहा कि देश में इनकी भी सरकार थी। वह भी पाकिस्तान पर कार्रवाई कर सकते थे। लेकिन नरेंद्र मोदी की कार्रवाई से राहुल गांधी और उनकी पूरी पार्टी बौखला गई है। इन्होंने हमेशा बाबा साहब भीमराव अंबेडकर का अपमान किया है। पाकिस्तानी आतंकियों से भी इनके संबंध है। देश में पहली बार देश के प्रधानमंत्री और सरकार ने इतना बड़ा हौसला दिखाया है। कांग्रेस की सरकार रहते कश्मीर से लाखों कश्मीरी पंडित भगा दिए गए और यह देखते रहे।
अखिलेश यादव ने सीजफायर पर तंज कसा। इस पर साक्षी महाराज ने कहा कि ऐसे मौके पर पाकिस्तान के पक्ष में और देश के खिलाफ बोलने वालों पर राष्ट्रद्रोह का मुकदमा दर्ज होना चाहिए। फिर चाहे वह साधु, संन्यासी और राजनेता हो कभी या कवियत्री हो। पहले पाकिस्तानी आतंकी आते थे और मार कर चले जाते थे। कोई कार्रवाई नहीं होती थी। इस बार जो कार्रवाई हुई है। वह मिसाल है। यह सीजफायर सहज में नहीं हो गया है। पाकिस्तान के गिड़गिड़ाने के बाद सीजफायर हुआ।
साक्षी महाराज ने कहा कि दुश्मन की चाहे जितनी सेवा करो। लेकिन बिना भय के प्रीत नहीं होता है। आंख दिखाने पर ही पाकिस्तान ठीक हो सकता है। बातचीत से पाकिस्तान ठीक नहीं हो सकता है। मध्य प्रदेश के मंत्री विजय शाह के बयान पर साक्षी महाराज ने हाथ जोड़कर कहा कि वह देश की बहादुर बेटियों का सम्मान करते हैं। प्रधानमंत्री से लेकर पार्टी और पूरे देश को बहादुर बेटियों पर गर्व है। ऐसे में बेटियों के सम्मान को कोई ठेस पहुंचाए तो यह मर्यादा के खिलाफ है। हाई कोर्ट ने मामले को संज्ञान में लिया है। पार्टी भी जांबाज बेटियों के सम्मान में कोई आंच नहीं आने देगी। ऐसे लोगों के खिलाफ कार्रवाई करेगी।
ट्रंप डोनाल्ड ट्रंप के बयान पर साक्षी महाराज ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट कर दिया है कि अब बात केवल और केवल पीओके और आतंकवाद पर होगी। उधर से गोली आएगी तो इधर से गोला जाएगा। भारत अपनी सुरक्षा को लेकर किसी तरह की नरमी नहीं बरतेगा। एक भी आतंकवादी को नहीं छोड़ा जाएगा।
Published on:
15 May 2025 09:25 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
