6 फ़रवरी 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

साक्षी महाराज ने कहा भगवान श्री कृष्ण ने नरेंद्र मोदी को दिए दर्शन, विपक्ष पर भी किया हमला

सांसद साक्षी महाराज ने कहा कि विपक्ष कुत्ते की तरह भोंक रहा है। इसका प्रभाव मोदी पर नहीं। गठबंधन पर बोले कुछ जेल में है, कुछ बेल पर तो कुछ जेल के गेट पर हैं।

2 min read
Google source verification
साक्षी महाराज ने कहा भगवान श्री कृष्ण ने नरेंद्र मोदी को दिए दर्शन, विपक्ष पर भी किया हमला

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर गोकुल बाबा पहुंचे योगी शासन के मंत्री व साक्षी महाराज

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन पर मुसलमान मस्जिदों में नमाज पढ़ रहे हैं। गिरजाघर में प्रार्थना हो रही है। यह सच है नरेंद्र मोदी भारत के प्रधानमंत्री हैं। लेकिन विश्व के नेता हैं। अवतारी पुरुष है। पिछले 9 सालों में देश ने इतनी तरक्की की है कि कोई सोच नहीं सकता था। प्रधानमंत्री राष्ट्र के लिए राजनीति करते हैं। उनके लिए राष्ट्र प्रथम है। जन्मदिन के अवसर पर आज यज्ञ किया गया है। भगवान श्री कृष्ण की 125 वर्ष की आयु प्रधानमंत्री को प्रदान करें। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर श्री कृष्ण भगवान का आशीर्वाद है। उन्होंने किसी काल में श्री कृष्ण भगवान के दर्शन किए।

सांसद साक्षी महाराज ने कहा जब किसी गांव से हाथी निकलता है। तो भोंकने वाले पीछे पड़ जाते हैं। हाथ जोड़कर खड़े होने वाले भी बहुत होते हैं। लेकिन अपनी मस्ती में हाथी चलता रहता है। ‌ यही हाल नरेंद्र मोदी का है। सारा विपक्ष से भोंक रहा है। इसका प्रभाव नरेंद्र मोदी पर नहीं पड़ता है। वह अपना काम करते चले जा रहे हैं। 2024 के लोकसभा चुनाव में हम 350 लोकसभा की सीटें लेकर आएंगे।

मेंढकों को एक तराजू में नहीं तोला जा सकता

मेंढकों को एक तराजू में तोला नहीं जा सकता है। नरेश उत्तम कहेंगे अखिलेश यादव प्रधानमंत्री बनेंगे, संजय सिंह केजरीवाल को प्रधानमंत्री बनाना चाहेंगे, खड़गे राहुल गांधी को प्रधानमंत्री बनायेगें। तो बहुत जल्दी घमंडिया गठबंधन तार तार होने वाला है। विपक्ष के पास कोई मुद्दा नहीं है। केवल एक मुद्दा है मोदी हटाओ। खड़गे कहते हैं मोदी मजबूत हो गए तो हिंदू मजबूत हो जाएगा, उधयानिधि इसे डेंगू मलेरिया बताते हैं, ए राजा इसे ऐड्स बताते हैं, अखिलेश यादव के नेता कहते हैं हिंदू कुछ है ही नहीं तो फिर वोट क्यों मांगे।

यह भी पढ़ें: 'O level' और 'CCC' के लिए मांगे गए आवेदन, जानें पात्रता और आवेदन की अंतिम तारीख

कुछ बेल पर त कुछ जेल के गेट पर

बोले घमंडिया गठबंधन के नेता वही है। केवल नाम बदला है। यूपीए फर्म फेल हो गई। फर्म का केवल नाम बदला है। अंदर वही है। अंदर चोर, उचक्के, बेईमान, कुछ जेल में है, कुछ बेल पर हैं, तो कुछ जेल के गेट पर खड़े हैं। साक्षी महाराज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे।