9 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिला आबकारी अधिकारी का फरमान, देसी शराब, विदेशी मदिरा, बियर, भांग की दुकानें बंद, जानें कब तक

उन्नाव में देसी शराब, विदेशी मदिरा सहित अन्य नशे की दुकानों को बंद करने का आदेश दिया गया है। जिला आबकारी अधिकारी ने यह आदेश दिया है।

less than 1 minute read
Google source verification
देसी शराब, विदेशी मदिरा, बियर और भांग की दुकानें रहेंगी बंद

शराब की सभी प्रकार की दुकानें रहेंगी बंद

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में गंगा घाट क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली शराब की दुकानों को बंद कर दिया गया है। लोक शांति बनाए रखने को लेकर जिला प्रशासन ने यह कदम उठाया है। जिला आबकारी अधिकारी ने यह जानकारी दी है। उन्होंने बताया कि गंगा घाट क्षेत्र की सात दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। जिसमें बीयर और भांग की दुकान भी शामिल है। ‌

यह भी पढ़ें: लोकसभा चुनाव 2024: केरल निवासी हाजी के साथ सपा समर्थकों ने निकाला जुलूस, 110 पर मुकदमा

जिला आबकारी अधिकारी ने बताया कि कानपुर में कल 30 मार्च को गंगा मेला का आयोजन किया जा रहा है। इस मौके पर बड़े पैमाने पर रंग खेला जाता है। सुरक्षा की दृष्टिकोण से कानपुर से सटे होने के कारण शुक्लागंज कस्बे की सभी दुकानों को बंद रखने का आदेश दिया गया है। जिनमें रतिरामपुरवा (जाजमऊ) मनोहर नगर, मिश्रा कालोनी की देसी शराब की दुकान शामिल है।

ये दुकाने भी बंद रहेगी

इसके अतिरिक्त सीताराम कालोनी की विदेशी मदिरा और वियर की दुकानों को भी बंद रखने का आदेश दिया गया है। इसी प्रकार पोनी रोड स्थित बियर और शुक्लागंज की भांग की दुकान को भी बंद करने का आदेश दिया गया है। उन्होंने बंदी की आदेश को सख्ती से पालन करने को कहा है। ‌