
सपा नेत्री काजल निषाद ने मोदी और अमित शाह को लेकर कह दी बड़ी बात,,,सपा नेत्री काजल निषाद ने मोदी और अमित शाह को लेकर कह दी बड़ी बात,सपा नेत्री काजल निषाद ने मोदी और अमित शाह को लेकर कह दी बड़ी बात
पत्रिका न्यूज़ नेटवर्क
उन्नाव. एक महिला को हराने के लिए मंत्री, संत्री प्रधानमंत्री सब लग गए लेकिन खेला हो गया। महिला को हरा नहीं पाए। यूपी में भी यही खेला होगा। सपा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करने पहुंचे सपा नेत्री काजल निषाद ने उक्त विचार व्यक्त किया। सिकंदरपुर सरोसी गांव स्थित मनोहर लाल इंटर कॉलेज में आयोजित सपा पिछड़ा वर्ग सम्मेलन को संबोधित करते हुए भोजपुरी गायिका वह सपा नेत्री काजल निषाद ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, अमित शाह और योगी आदित्यनाथ पर कड़ा प्रहार किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि लाल रंग शुभ रंग होता है। कार्यक्रम में समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सहित अन्य लोग मौजूद थे।
यह भी पढ़ें
पैरों का लाल खून नहीं दिखाई पड़ा
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए काजल निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री लाल रंग को खतरे का निशान बता रहे हैं। जबकि यूपी के सड़कों पर मां बच्चों को जन्म दे रही है। बच्चों का लाल रंग उन्हें नहीं दिखाई पड़ रहा है। लॉकडाउन के दौरान लोगों के पैरों में छाले पड़ गए थे। खून निकलने लगा था। क्या गरीब का यह लाल खून उन्हें दिखाई नहीं पड़ा। केवल लाल रंग का मजाक उड़ाते हैं। उन्होंने कहा कि एक महिला को हराने के लिए नेता, अभिनेता, मंत्री, संत्री, प्रधानमंत्री, मुख्यमंत्री तक पहुंच गए। लेकिन वहां खेला हो गया।
यह भी पढ़ें
साक्षी महाराज ने कहा अभिनेताओं का रह रह कर पाकिस्तान प्रेम उजागर हो रहा है, अखिलेश की घबराहट बता रही दाल में...
मोदी और अमित शाह ने तालमेल नहीं
काजल निषाद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि आपके अकाउंट में 15 लाख रुपए आएंगे। लेकिन अमित शाह कहते हैं कि ऐसे थोड़ी खाते में 15 लाख रुपए पहुंच जाएंगे। यह तो जुमला है। उन्होंने बताया कि आपस में तालमेल नहीं है। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद थे। समाजवादी पार्टी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को देखते हुए बड़े पैमाने पर प्रचार प्रसार कर रही है। राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की विजय रथ लेकर उन्नाव आ चुके हैं। वैसे भी पार्टी ने प्रत्याशी की घोषणा नहीं की है। लेकिन कई दावेदार मैदान में है।
Published on:
02 Jan 2022 08:56 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
