18 दिसंबर 2025,

गुरुवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

हड़ताली विद्युत बिजली कर्मचारियों ने कहा कि हम गिरफ्तार होने के लिए तैयार

हड़ताली बिजली कर्मचारियों ने कहा कि हम लोग जेल जाने के लिए तैयार हैं। यदि गिरफ्तारी होती है तो सांकेतिक हड़ताल अनिश्चितकालीन हड़ताल में बदल जाएगी।

less than 1 minute read
Google source verification
Hail rain in Burhanpur, white sheet spread on the roads,

हड़ताली विद्युत बिजली कर्मचारियों ने कहा कि हम गिरफ्तार होने के लिए तैयार

उत्तर प्रदेश के उन्नाव में हड़ताली बिजली कर्मचारियों ने कहा कि हम गिरफ्तारी के लिए तैयार हुए हैं। हम लोग बैग लेकर कमर कसे हुए हैं जिनको आना है, आकर हम लोगों को गिरफ्तार कर ले। जब तक हम लोगों की मांगें नहीं मानी जाएंगी। हड़ताल खत्म नहीं होंगी। जो समझौता हुआ है। उसे लागू करने के बाद हम लोग उठकर अपने काम में लग जाएंगे।

अधिशासी अभियंता अनिल तिवारी ने बताया कि सरकार अगर उनकी मांगे नहीं मानती हैं तो केंद्रीय कार्यकारिणी के आदेश पर आगे कदम उठाएंगे। 72 घंटे का सांकेतिक हड़ताल है। जो आगामी रविवार को रात 10 बजे खत्म होगा। आगे जो आदेश होगा उसको मानेंगे। उन्होंने बताया कि अभी हमारी कोई बातचीत नहीं हुई है। ऊर्जा मंत्री का 4 घंटे का अल्टीमेटम आया था। पदाधिकारियों के खिलाफ नोटिस जारी की गई है। गिरफ्तारी के लिए वारंट जारी किया गया है।

गिरफ्तारी हुई तो अनिश्चितकालीन हड़ताल

लखनऊ में सारे पदाधिकारी एक जगह बैठ गए हैं। पदाधिकारियों की गिरफ्तारी के बाद सामूहिक जेल भरो आंदोलन शुरू हो जाएगा। 72 घंटे के सांकेतिक हड़ताल के पहले अगर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाता है। अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू हो जाएगी। इसके लिए सरकार जिम्मेदार होगी।

यह भी पढ़ें: केशव प्रसाद मौर्य ने कहा सपा 'समाप्त वादी पार्टी', कांग्रेस सहित अन्य पार्टियों को भी लिया निशाने पर, दिया यह बयान

बर्खास्त कर्मचारियों को पहले भी वापस लिया गया आगे भी होगा

हड़ताल के दौरान जिन कर्मचारियों को बर्खास्त किया गया है। खत्म होने के बाद वह सभी वापस ले लिए जाते हैं। अभी भी नहीं होगा। कोई दिक्कत नहीं है। उन्होंने बताया कि हड़ताल में सारे सरकारी कर्मचारी शामिल हैं। हम लोग सामूहिक जेल भरो आंदोलन के लिए पूरी तरह तैयार हैं।