17 दिसंबर 2025,

बुधवार

Patrika LogoSwitch to English
home_icon

मेरी खबर

icon

प्लस

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जिलाधिकारी ने डिप्टी कलेक्टर के कार्य क्षेत्र में किया बदलाव, रामदेव निषाद को प्रतीक्षा में रखा गया

Transfer of SDM, Hasanganj SDM Ramdev Nishad in waitingbउन्नाव के डीएम ने उप जिलाधिकारी के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया है। प्रज्ञा पांडे को हसनगंज भेजा गया है। जबकि हसनगंज के उप जिलाधिकारी को प्रतीक्षारत रखा गया है। सफीपुर एसडीएम को उन्नाव शुक्लागंज विकास प्राधिकरण की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

less than 1 minute read
Google source verification

Transfer of SDM, Hasanganj SDM Ramdev Nishad in waiting उन्नाव में उप जिलाधिकारी (deputy collector) रैंक के अधिकारियों के कार्य क्षेत्र में परिवर्तन किया गया है। प्रज्ञा पांडे को हसनगंज का उप जिलाधिकारी बनाया गया है। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने यह स्थानांतरण किया है। अपने आदेश में उन्होंने बताया कि सभी उप जिलाधिकारी अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के बाद इसकी आख्या आज 3 अप्रैल को शाम तक दें। कुल छह डिप्टी कलेक्टरों के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया गया है। सफीपुर उप जिलाधिकारी को उन्नाव शुक्लागंज विकास प्राधिकरण की अतिरिक्त जिम्मेदारी दी गई है।

यह भी पढ़ें: खुलासा: रात में आम के पेड़ के सहारे घर में घुसा, महिला पकड़ने दौड़ी तो कुल्हाड़ी से कर दी हत्या

उत्तर प्रदेश के उन्नाव के जिलाधिकारी गौरांग राठी ने उप जिलाधिकारी यानी डिप्टी कलेक्टर के कार्य क्षेत्र में बदलाव किया है। जिलाधिकारी कार्यालय से जारी सूची के अनुसार नम्रता सिंह को बांगरमऊ से अतिरिक्त मजिस्ट्रेट प्रथम बनाया गया है। नवीन तैनाती में आए आनंद नायक को उप जिलाधिकारी न्यायिक सदर और अतिरिक्त मजिस्ट्रेट (द्वितीय) के पद पर भेजा गया है।

प्रज्ञा पांडे को हसनगंज भेजा गया

उप जिलाधिकारी न्यायिक सदर प्रज्ञा पांडे को उप जिला अधिकारी हसनगंज अतिरिक्त मजिस्ट्रेट के पद पर स्थानांतरण किया गया है। जबकि शुभम यादव को उप जिलाधिकारी बांगरमऊ बनाया गया है। उप जिलाधिकारी सफीपुर नवीन चंद्र को उप जिलाधिकारी के साथ सचिव उन्नाव शुक्लागंज विकास प्राधिकरण उन्नाव का अतिरिक्त प्रभार भी दिया गया है। स्थानांतरण सूची में यह जानकारी दी गई है कि इसके लिए कोई वेतन भत्ता आदि देय नहीं होगा।