
पुलिस अधीक्षक ने थानाध्यक्षों के कार्य क्षेत्र में किया बदलाव
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में नौ इंस्पेक्टर और सब इंस्पेक्टर के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है। जिसमें पुरवा को थानाध्यक्ष मिला है। इसके पहले पुरवा क्षेत्राधिकारी को हटाकर पुलिस लाइन से संबंध कर दिया गया था। आपको बता दें बीते 27 दिसंबर को एसपी ऑफिस में पुरवा कोतवाली क्षेत्र के भूलेमऊ निवासी श्री चंद ने आत्मदाह का प्रयास किया था। जिसकी लखनऊ में उपचार के दौरान मौत हो गई थी। मामले की जांच आईजी कर रहे हैं। इसके अतिरिक्त आठ अन्य थानाध्यक्षों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। जिनमें गंगा घाट, अचलगंज, आसीवन, असोहा आदि शामिल हैं।
इंस्पेक्टर राजकुमार को गंगा घाट से हटाकर प्रभारी निरीक्षक थाना बांगरमऊ बनाया गया है। जबकि इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र सिंह को प्रभारी निरीक्षक थाना बांगरमऊ से प्रभारी निरीक्षक थाना आसीवन, इंस्पेक्टर रामफल प्रजापति को पुलिस लाइन से प्रभारी निरीक्षक थाना गंगा घाट, इंस्पेक्टर कुंवर बहादुर सिंह को मीडिया सेल से प्रभारी निरीक्षक पुरवा, इंस्पेक्टर ज्ञानेंद्र कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना असोहा से अतिरिक्त निरीक्षक साइबर थाना भेजा गया है।
पुलिस लाइन वालों को भी दिया गया मौका
उप निरीक्षक रैंक के थानाध्यक्ष के कार्य क्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। उपनिरीक्षक संदीप कुमार मिश्रा को थानाध्यक्ष आसीवन से थानाध्यक्ष मांखी, उप निरीक्षक वीर बहादुर सिंह को थानाध्यक्ष मांखी से साइबर थाना, उप निरीक्षक राजबहादुर को साइबर थाना से थानाध्यक्ष असोहा, उपनिरीक्षक संजीव कुमार कुशवाहा को पुलिस लाइन से थानाध्यक्ष अचलगंज बनाया गया है।
Published on:
10 Jan 2024 09:14 am
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
