
घटनास्थल का निरीक्षण करते सीओ सफीपुर
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में एक युवती का शव मिला। जिसके मुंह से झाग निकल रहा था। पास में ही एक खाली सीसी पड़ी हुई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। शव के शिनाख्त का प्रयास किया गया। क्षेत्राधिकारी सफीपुर ने बताया कि मौके पर फॉरेंसिक टीम व फील्ड यूनिट को भी बुलाया गया। साक्ष्यों को एकत्र किया गया। शीघ्र ही घटना का अनावरण किया जाएगा। थानाध्यक्ष ने बताया कि शव का शिनाख्त कर लिया गया है। मृतक परिजन की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
घटना माखी थाना क्षेत्र के रूपऊ गांव का है। आज दोपहर में गांव के पास एक युवती का शव पड़ा मिला। जिसकी शिनाख्त काजल पुत्री सुरेश निवासी लालता खेड़ा माखी के रूप में हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार काजल के चेहरे पर चोट के निशान थे। आंख में भी चोट के निशान थे। थानाध्यक्ष माखी ने बताया कि सुरेश की तहरीर पर अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।
क्या कहते हैं क्षेत्राधिकार सफीपुर?
घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पुलिस के आला अधिकारी भी पहुंच गए। क्षेत्राधिकारी सफीपुर ने बताया कि फील्ड यूनिट ने जांच किया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और तहरीर के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। शीघ्र ही घटना का खुलासा किया जाएगा। परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। पिता सुरेश की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कर लिया है।
Published on:
02 Oct 2023 08:28 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
