
उन्नाव शराब कांड में एसपी की बड़ी कार्रवाई, थानाध्यक्ष हटाए गए
उत्तर प्रदेश के उन्नाव में शराब पीने से दो लोगों की मौत हो गई। जिसकी गूंज राजधानी तक पहुंची। मौके पर पहुंचे आईजी तरुण गाबा ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके बाद उन्नाव पुलिस सक्रिय हुई। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना ने बड़ी कार्रवाई करते हुए थानाध्यक्ष को हटा दिया है। पीआरओ को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। इसके पहले पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जिनके खिलाफ मिलावटी शराब और हत्या का मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ शंकर मीना ने शराब पीने से दो लोगों की मौत पर बड़ी कार्रवाई की है। थानाध्यक्ष सोहरामऊ की जगह कमल किशोर दुबे को नया थानाध्यक्ष बनाया गया है। जो इस समय पुलिस अधीक्षक के पीआरओ के रूप में तैनात थे।
क्षेत्राधिकारी नगर ने दी जानकारी
इसके पूर्व क्षेत्राधिकारी नगर ने शराब ठेके से जुड़े चार लोगों के गिरफ्तारी की जानकारी दी। क्षेत्राधिकारी आशुतोष कुमार ने बताया कि पकड़े गए अभियुक्तों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है। मामले की सभी बिंदुओं पर जांच हो रही है।
Published on:
08 Dec 2023 07:22 pm
बड़ी खबरें
View Allउन्नाव
उत्तर प्रदेश
ट्रेंडिंग
